अमेरिकी के लोकप्रिय टीवी शो, लिप सिंक बैटल की तर्ज पर बने आगामी टीवी शो लिप सिंग बैटल दिन-ब-दिन और भी ज्यादा मनोरंजक और मजेदार होते जा रहा हैं । इस शो को मशहूर कॉरियोग्राफ़र और फ़िल्ममेकर फ़राह खान और कॉमेडियन अली असगर होस्ट करते हैं । हाल ही में इस शो पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और रितेश देशमुख आयें और दोनो ने अपने खास अंदाज से शो में अलग ही रंग भर दियें ।

इस शो में आकर शिल्पा शेट्टी ने फिल्म हम में अभिनेता अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया आइकोनिक गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ पेश किया । तो अभिनेता रितेश देशमुखने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म जीते हम शान से के ‘जुली जुली’ गाने पर परफॉर्म किया ।

सूत्रों का कहना हैं, “शिल्पा शेट्टी और फराह खान अच्छे दोस्त हैं । और फराह एक कॉल करतें हीं, शिल्पा शेट्टी शो पर आने के लिए राजी हुई । इस शो में आकर शिल्पा शेट्टी ने लिप सिंग बैटल का चैलेंज लेते हुए जुम्मा चुम्मा दे दे इस महानायक अमिताभ बच्चन के गाने पर परफॉर्म किया । और वो भी बिग-बी जैसा गेटअप करके । जुम्मा चुम्मा पर परफॉर्म करते वक्त शिल्पा शेट्टी बिग बी बनीं । तो, फराह खान बनी, किमी काटकर ।''

रितेश देशमुख के परफॉर्मन्स के बारे में सूत्र बतातें हैं, “रितेश देशमुख ने मिथुन दा की स्टाइल में 'जुली जुली' गाने पर परफॉर्म करके दर्शकों का दिल जीत लिया । शिल्पा और रितेश ने मिथुन दा को ट्रिब्युट देते हुए उनकी डांस की एक आइकोनिक स्टेप भी कर दिखायी ।

यहीं नही, इस लिप सिंग बैटल में आकर शिल्पा और रितेश ने अपने खास अंदाज में मराठी गाने ‘झिंगाट’ पर परफॉर्म करके तो धूम मचा दीं । निश्चित ही, अब जब यह शो टेलिकास्ट होगा तो दर्शकों काफी मजा आने वाला हैं ।''

आपको बता दें कि इस शो में दो सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग की लिप सिंकिंग करनी होगी । जो भी अच्छा परफॉर्म करेगा, वो जीतेगा । दिलचस्प बात यह है कि इस शो में भी अली असगर एक महिला किरदार के रूप में नजर आएंगे, जिसका नाम कराह खान होगा ।