
इस रविवार को सलमान खान, एक बार फ़िर रिएल्टी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहे है । मंग़लवार की दोपहर को मुंबई में बिग बॉस 11, लॉंच हो गया । इस दौरान सलमान खान ने स्टेज पर अपने चिर-परिचित अंदाज में अपने कुछ लोकप्रिय गानों पर थिरकते हुए एंट्री ली । लॉंचिंग के वक्त कलर्स सीओओ राज नायक और एंडेमोल के दीपक धर भी मौजूद थे ।
सबसे विवादित रिएल्टी शो में से एक बिग बॉस 11, जल्द ही शुरू होने वाला है और जैसे-जैसे ये शो अपनी शुरूआत के नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे इसे लेकर तमाम तरह की खबरें आना शुरू हो गया है । सबसे पहले तो दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि इसमें कौन-कौनसे प्रतियोगी भाग लेंगे । वहीं दूसरी ओर सलमान खान भी अपने बड़े भुगतान को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए है । तमाम खबरों में कहा जा रहा है कि सलमान खान को इस शो के प्रति एपिसोड के लिए 11 करोड़ मिलेंगे ।
मंगलवार के दिन, प्रेस कॉंफ़्रेंस के दौरान जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनके भुगतान की तमाम खबरें सही हैं, तो सलमान खान ने कहा, "प्लीज राज (नायक, एंडैमोल सीओओ) मुझे उस राशि का भुगतान करें ।" वैसे तो सलमान खान ने इस सवाल को घुमा देने की कोशिश की, लेकिन राज नायक ने सुझाया कि वैसे ये आंकड़ा वास्तविक आंकड़े से दूर नहीं है । "सलमान खान सस्ता नहीं आता है, आप जानते हैं," उन्होंने कहा ।
विवादास्पद शो के बारे में बात करते हुए और कितने प्रतियोगियों ने अतीत में दुर्व्यवहार किया, इस बारें में सलमान खान ने कहा, "मैं चाहता हूं कि हर कोई ठीक से व्यवहार करे । मैं जानता हूं कि ऐसी स्थिति में ऐसा सोचना आसान नहीं है, जहां सभी प्रतिभागी अलग-अलग पृष्ठभूमि से आ रहे है और एक दूसरे से पहली बार मिल रहे है, वहां दोस्ती, राजनिती सब कुछ होता, और वे बहुत मुश्किल स्थिती से गुजरते हैं । हालांकि, उन्हें अच्छा व्यवहार करना चाहिए । मुझे लगता है कि बहुत से लोग इस शो में अपने करियर के पुनर्निर्माण के लिए आते हैं और अगर वे लोग लड़ रहे हैं और लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, तो इस इंडस्ट्री के प्रोफ़ेशनलस उनके साथ काम करना पसंद नहीं करेंगे ।"
बिग बॉस 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है ।
Must Watch : @BeingSalmanKhan's EPIC reaction when asked about paying him 11 crores per episode at the launch of #BiggBoss11 pic.twitter.com/UAfdDHwxcJ
— Bollywood Hungama (@Bollyhungama) September 26, 2017
















