शाहरुख खान के लिए ये पल किसी प्राउड पापा से कम नहीं है । क्योंकि उनके सबसे छोटे बेटे अबराम खान ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीतकर अपने पापा शाहरुख खान का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है । और अब शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर 'प्राउड पापा' की फ़ीलिंग को खुलकर शेयर किया है ।शाहरुख ने अबराम की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह ताइक्वांडो की ड्रेस में नजर आ रहे है ।

शाहरुख खान के बेटे अबराम खान ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, 'आप सीखते हो, आप लड़ते हो और आप सफल हो जाते हो । फिर आप यह सब दोबारा करते हो । मुझे लगता है कि इस मेडल को मिलाकर मेरे बच्चों के पास मुझसे भी ज्यादा अवॉर्ड हैं । यह काफी अच्छी बात है । अब मुझे और भी ज्यादा सीखने की जरूरत है । गर्व और प्रेरित महसूस कर रहा हूं ।'
View this post on Instagram
Day at the Races...My little ‘Gold Medal’ with his Silver and Bronze wins at the races today!!
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, शाहरुख इन दिनों अपनी अगली फ़िल्म की स्क्रिप्ट चुनने में बिजी है । वहीं उनके फ़ैंस उनकी अगली फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । माना जा रहा है कि, शाहरुख की अगली फ़िल्म फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी, राज निदिमोरू और कृष्णा डीके, सिद्धार्थ आनंद और एटली कुमार के साथ अपनी अगली फ़िल्म का ऐलान कर सकते है ।
यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: शाहरुख खान और एटली कुमार की मसाला-एक्शन फ़िल्म से जुड़े करण जौहर भी
















