बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर मॉर्डन होने के साथ-साथ अपनी संस्कृति से भी उतनी ही जुड़ी हुई है । जाह्मवी कपूर, जिसने अभी कुछ दिन पहले अपनी अगली फ़िल्म गुंजन सक्सेना बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग खत्म की है, हाल ही में आंध्रप्रदेश,तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान वैंकटेश/ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची । जाह्नवी कपूर नंगे पैर 12 किलोमीटर पहाड़ी पर चढ़कर तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंची ।

जाह्नवी कपूर नंगे पैर 12 किलोमीटर पहाड़ी पर चढ़कर करने गईं तिरुपति बालाजी के दर्शन

जाह्नवी कपूर ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वह तिरुपति मंदिर पहुंचने के दौरान थोड़ा रेस्ट करते हुए नजर आ रही है । इस दौरान जाह्नवी व्हाइट सलवार कमीज और पीले दुपट्टे में नजर आई ।

जाह्नवी कपूर नंगे पैर 12 किलोमीटर पहाड़ी पर चढ़कर करने गईं तिरुपति बालाजी के दर्शन

वर्क फ़्रंट की बात करें तो जाह्नवी की आगामी फ़िल्में हैं- गुंजन सक्सेना, तख्त, बॉम्बे गर्ल, रूही अफ़ज़ा और दोस्ताना का सीक्वल ।

View this post on Instagram

??

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on