भले ही शाहरुख खान की फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हों लेकिन उनकी बादशाहत आज भी कायम है । अपनी शानदार फिल्मों और एक्टिंग से सबके दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान जितने अच्छे अभिनेता हैं उतने ही अच्छे इंसान भी है । और इसका सबूत मिला जब वो अपने मेकअप मैन राज गुप्ता की बहन की शादी में पहुंचे । सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है । इस वीडियो में शानरुख अपने मेकअप मैन की बहन की शादी में पहुंचे और दूल्हा दुल्हन को गले लगाया ।

शाहरुख खान के आने से खुशी से फ़ूले नहीं समाए लोग
हाल ही में शाहरुख अपने मेकअप मैन की शादी में पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । शाहरुख इस वीडियो में ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं । शादी में शाहरुख के पहुंचते ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता । वीडियो में शाहरुख दूल्हा-दूल्हन को गले लगाते और शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते दिखाई दे रहे है । वीडियो में एसआरके (Shah Rukh Khan) की काफी फैन फॉलोइंग काफी दिखाई दे रही है । ये वीडियो शाहरुख के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है । वीडियो पर एक फैन ने लिखा- “He is the real king!”तो वहीं एक यूजर ने लिखा- सादगी का लेवल 100 है ।
यह भी पढ़ें : खुलासा : एक्शन-पैक्ड फ़िल्म धूम 4 के साथ हो सकता है शाहरुख खान का कमबैक, यशराज फ़िल्म्स ने शाहरुख को किया अप्रोच
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख ने जीरो की असफ़लता के बाद अभी तक अपनी कोई भी फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है । राकेश शर्मा की बायोपिक फ़िल्म सारे जहां से अच्छा को छोड़कर शाहरुख ने सभी को हैरान कर दिया था । शाहरुख अब अपनी आगामी फ़िल्मों को लेकर बहुत सतर्क हो गए हैं इसलिए फ़िलहाल वह अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ बिजी है । शाहरुख इन दिनों नेटफ़्लिक्स पर वेब शो को प्रोड्यूस कर रहे है ।
















