
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जैसे अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण जिन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अपनी फ़िल्मी करियर शुरू किया है । जब डियर जिंदगी की स्टार कास्ट के बारें में ऐलान हुआ था तो कयास लगाए जा रहे थे 50 साल से भी ज्यादा उम्र के शाहरुख खान महज 23 साल की आलिया भट्ट के साथ कैसे लगेंगे ।
हाल ही में शाहरुख खान, जिसने अपने से छोटी और लोकप्रिय कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया लेकिन उन सभी में से आलिया भट्ट जिसने शाहरुख खान के साथ डियर जिंदगी में काम किया, सारी लाइमलाइट खींच ले गईं । डियर जिंदगी में शाहरुख खान ने एक थेरेपिस्ट की भूमिका निभाई थी लेकिन पूरी फ़िल्म आलिया भट्ट के इर्द-गिर्द घूमती रही । एक शब्द में कहें तो इस फ़िल्म की मुख्य कलाकार आलिया भट्ट रही । लेकिन ऐसा पहली बार नहीं जब शाहरुख खान ने फ़िल्म में लीड रोल को छोड़ा । इससे पहले शाहरुख ने चक दे इंडिया की जिसमें भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला यहां तक की चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण का किरदार मीनम्मा सारी सुर्खियां बटोर ले गया ।
कथिततौर पर, जब शाहरुख खान से पूछा गया कि क्या वह युवा लड़कियों के ब्रांड एंबेसडर थे, तो शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, वह सामान्य रूप से महिलाओं के ब्रांड एंबेसडर हैं और वो इस पर गर्व करते हैं । उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं उनकी फ़िल्म का एक अभिन्न हिस्सा हैं और वह इसे बरकरार रखना चाहेंगे । उन्होंने आगे कहा कि यह महिलाओं को फ़िल्म के प्लॉट में रखने का एक तरीका है ।
शाहरुख खान महिलाओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने में कभी नहीं शरमाए । शाहरुख खान ने कुछ महीने पहले महिला सशक्तीकरण के ऊपर एक बहुत ही खूबसूरत कविता 'फ़ाइट लाइक ए गर्ल' बोली थी । महिलाओं के सशक्तिकरण के लेक्चर के दौरान उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं के बारें में एक किताब के विमोचन पर शाहरुख ने इस कविता को गुनगुनाया था । यहां तक की शाहरुख ने ही ये चलन चलाया था कि फ़िल्म की नंबरिंग में अभिनेता का नाम आने से पहले फ़िल्म की अभिनेत्री का नाम आना चाहिए ।
















