
बॉलीवुड के लोकसिद्द ग्रीक गॉड होने के अलावा ह्रितिक रोशन कै लोगों की प्रेरणा हैं । उनकी तराशी हुई बॉडी और मेजिकल डांस मूव्स हर किसी को उनका दीवाना बना देते हैं । ह्रितिक के चाहने वालों की सूची में न केवल आम इंसान शामिल हैं बल्कि सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं । उन्हीं में से एक हैं टाइगर श्रॉफ़ जो हमेशा खुलकर ये बोलते हैं कि वे सबसे ज्यादा ह्रितिक रोशन से प्राभावित हुए हैं ।
ह्रितिक से प्रेरित होने वालों की सूची में हाल ही में एक ऐसी लड़की का नाम जुड़ा है जो नेत्रहीन है लेकिन वह काबिल के 'काबिल हूं" गाने पर ह्रितिक के सम्मोहक नृत्य से बहुत प्रभावित है और नेत्रहीन होने बावजूद भी बेहतरीन डांस कर रही है । अपने डांसिंग वीडियो को ट्विट्र्र पर शेयर करते हुए वह लड़की लिखती है “I Danced 2 #kaabilhoon fr u @iHrithik im a vsiually chalnged girl but overcame wid ur inspiration Danced wid my Soul!.” जब ह्रितिक रोशन ने उस नेत्रहीन लड़की का भावपूर्ण डांस देखा तो उन्होंने उस लड़की का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, “Saija! U made my heart dance !! Visually challenged or not, u r BEAUTIFUL !! Love you for sending me this. Made me so happy! Pls watch this.”
ह्रितिक रोशन, यामी गौतम, रोनित रॉय और रोहित रॉय के अभिनय से सजी फ़िल्म काबिल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म शाहरुख खान की आगामी फ़िल्म रईस से टकराएगी ।
















