अंतराष्ट्रीय सिंगर दुआ लीपा अपने कॉन्सर्ट के लिए इन दिनों मुंबई में है। मुंबई आने के बाद उन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से मुलाकात की है। शाहरुख खान ने अपनी इस मुलाकात से, सोशल मीडिया पर दुआ के साथ फोटो शेयर करते हुए, भारत में उनका स्वागत किया और साथ ही, शनिवार को होने वाले कॉन्सर्ट के लिए शुभकामनाएं दी है ।

शाहरुख खान ने दुआ लीपा को सिखाए अपने स्टेप्स
किंग खान ने अपने सोशल मीडिया पर फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा,"नए नियमों से जीने का फैसला किया है और दुआ लीपा से बेहतर यह कौन सिखा सकता है। बहुत ही प्यारी और खूबसूरत महिला हैं और उनकी आवाज़ भी। आज रात के कॉन्सर्ट के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं। दुआ अगर तुम चाहो तो, मेरे सिखाये हुए स्टेप्स स्टेज पर आज़मा सकती हो।"
शाहरुख से मिलने आने से पहले, दुआ मुंबई के फेमस ट्रैफिक जाम में फंस गई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ट्रैफिक की फोटो शेयर करते हुए लिखा,"मुंबई के ट्रैफिक जाम जैसा कुछ नहीं!" इस फोटो में वह अपनी कार से बाहर देखते हुए नजर आ रही हैं।

सिंगर दुआ लीपा, केटी पेरी के साथ वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल के लिए भारत आईं हैं। यह फेस्टिवल 16 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया गया है।
















