Shah-Rukh-Khan-1

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान फ़िल्म इंडस्ट्री का वो नाम है जो अपने आप में एक ब्रांड है । हाल ही में शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह हॉलीवुड फ़िल्म के रील हीरो जेम्स बॉंड के आइकॉनिक पोज में नजर आ रहे हैं । तस्वीर को देखकर लगता है जैसे वो बॉलीवुड के जेम्स बॉंड बनने की तैयारी में हों ।

तस्वीर में शाहरुख अनुष्का शर्मा के साथ दो छोटी लड़कियों के साथ भी नजर आ रहे हैं । यदि आप ये सोच रहे हैं कि ये फ़ोटो किसी बॉंड सीरिज फ़िल्म के लिए है तो ये गलत है, असल में ये फ़ोटो शाहरुख की आगामी फ़िल्म द रिंग का है । फ़ोटो शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, “Desi Bond with Videsi lil ladies.Kids of the lovely production team in Budapest. @AnushkaSharma seems not to approve”.

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फ़िल्म द रिंग को इम्तियाज अली निर्देशित कर रहे हैं, और यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।