Ae-Dil-Hai-Mushkil1-3

एक महीने की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार करण जौहर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल को रिलीज के लिए हरी झंडी मिल ही गई । फ़िल्म की रिलीज को लेकर फ़िल्ममेकर और मनसे के बीच तनातनी अब एक मीटिंग में हुए समझौते के चलते खत्म हो गई है । वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यूए सर्टिफ़िकेट प्राप्त हुआ है । जिससे करण जौहर को काफ़ी राहत मिली है ।

हमारे यानी बॉलीवुड हंगामा के हाथ लगा फ़िल्म का सर्टिफ़िकेशन । सेंसर बोर्ड द्दारा करण जौहर की आगामी फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफ़िकेट प्रदान किया और साथ ही फ़िल्म के कुछ सीन के साथ कांट-छांट करने का अनुरोध किया । वो सीन हैं- अलीज (उर्फ अनुष्का शर्मा )द्दारा स्मूच सीन को 50% तक कम किया गया, फ़िल्म के कुछ डायलॉग को हटाया गया जैसे- 'किसके ज्यादा होता है, सरस्वती को दबाओ और कई अन्य , और इन्हें रिप्लेस किया गया इन डायलॉग के साथ जैसे- कौन ज्यादा होता है और सरस्वती को छुपाओ । फ़िल्म का एक और डायलॉग है जिसे काटा गया वो है 'उमर में बड़ी है, एक्सपीरियंस भी कमाल का है ।'

Ae-Dil-Hai-Mushkil2-2

इसके अलावा, ये सुनिश्चित किया गया की फ़िल्म में दर्शाए गए सभी धूम्रपान वाले सीन पर धूम्रपान निषेध की चेतावनी दिखाई जाएगी और डिसक्लेमर ऑफ़ फ़िक्शन की अवधि बढ़ा दी गई है ।

ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । वहीं फ़वाद खान फ़िल्म में एक छोटे से रोल में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फ़िल्म में पाकिस्तानी कलाकार की मौजूदगी के कारण करण जौहर की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल पिछले कई दिनों से खबरों में बनी हुई है ।