शाहरुख खान, आदित्य चोपड़ा और करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो नाम है जिन्होंने हिंदी सिनेमा को कई आइकॉनिक फ़िल्में दी है । शाहरुख खान, आदित्य चोपड़ा और करण जौहर न केवल फ़िल्म जगत के अहम हिस्से माने जाते हैं वहीं तीनों बहुत अच्छे दोस्त भी है । दर्शकों ने भी शाहरुख-आदित्य और शाहरुख-काजोल की जोड़ी वाली फ़िल्मों को खुले दिल से गले लगाया । शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की जोड़ी ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें और रब ने बना दी जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है । वहीं शाहरुख और करण जौहर की जोड़ी ने कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माई नेम इज खान जैसी हिट फ़िल्में दी है ।

शाहरुख ने माना कि आदित्य चोपड़ा और करण जौहर ने उनके सपने पूरे किए
बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख ने इंडस्ट्री में काफ़ी लंबा सफर तय किया है । न केवल देश में बल्कि विदेश में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है । हाल ही में शाहरुख ने करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने के अपने अनुभव को सभी के साथ शेयर किया । शाहरुख ने आधी रात में ट्विटर पर अपने फ्रेंड्स और फिल्ममेकर करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के लिए एक इमोशनल नोट लिखा । शाहरुख, जो हाल ही में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में नजर आए, ने आधी रात को ट्विटर पर करण जौहर और आदित्य चोपड़ा के लिए एक थैंक्यू नोट शेयर करते हुए लिखा कि कैसे दोनों ने उनके सपनों को पूरा करने में उनकी मदद की ।
Dreamers r good. But if those dreams r not given a direction they mean nothing.These 2 fulfilled every dream I had,over & above every dream they had for themselves.Adi & Karan. Y share this with all? Cos u should know, more important than ur dreams r those who fulfil them for u pic.twitter.com/RzsMRYUMet
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 2, 2019
सपनो को पूरा करने में आदित्य और करण ने की शाहरुख की मदद
शाहरुख ने आदित्य और करन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सपने देखने वाले अच्छे होते हैं लेकिन अगर उन सपनों को दिशा न मिले, तो उनका कोई मतलब नहीं होता है । इन दो लोगों ने अपने लिए जो सपने देखे, उससे ऊपर मेरे हर सपने को पूरा किया । मैं सबके साथ यह क्यों शेयर कर रहा हूं ? क्योंकि आपको मालूम होना चाहिए कि आपके सपनों से ज्यादा वे जरूरी हैं जो आपके लिए उन्हें पूरा करते हैं ।'
बता दें, करण और आदित्य ने अपना डायरेक्शन डेब्यू उन फिल्मों से किया जिसमें शाहरुख लीड रोल में थे ।
यह भी पढ़ें : खुलासा : एक्शन-पैक्ड फ़िल्म धूम 4 के साथ हो सकता है शाहरुख खान का कमबैक, यशराज फ़िल्म्स ने शाहरुख को किया अप्रोच
शाहरुख के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, फ़िलहाल उन्होंने अपनी कोई भी आगामी फ़िल्म का ऐलान नहीं किया है लेकिन वह नेटफ़िल्किस पर इन दिनों कई वेब शो प्रोड्यूस कर रहे है । वहीं करण की गुड न्यूज जहां रिलीज के लिए तैयार हैं वहीं तख्त और ब्रह्मास्त्र पर अभी काम जारी है ।
















