
शाहरुख खान भले ही बॉलीवुड के किंग हो लेकिन वो एक फ़ैमिली पर्सन भी है और उससे ज्यादा अत्यधिक स्नेह करने वाके एक पिता है । शाहरुख, जिसकी आगामी फ़िल्म जीरो की हाल ही में झलक देखने को मिली, सोमवार की सुबह भावुक नजर आए जब वह अपने दोनों बच्चों से बिछड़े ।
जैसा की सभी जानते हैं कि सुहाना खान और आर्यन खान दोनों ही विदेश में पढ़ाई करते है और क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान भारत आए थे । अब जबकि छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं ऐसे में दोनों फ़िर से अपने-अपने स्थान लौट गए जहां वह पढ़ाई कर रहे है । ऐसे में एयरपोर्ट पर दोनों बच्चों को छोड़ते हुए हर पिता की तरह शाहरुख खान भी इमोशनल हो गए । शाहरुख ने अपने दोनों बच्चों के साथ अलग-अलग सेल्फ़ी क्लिक की और उसे अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया जिसमें उनकी पिता की भावनाएं साफ़-साफ़ नजर आ रही है । शाहरुख ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए जो कैप्शन लिखा उनमें पिता का अपने बच्चों से बिछड़ने का दर्द साफ़-साफ़ झलक रहा था । शाहरुख ने लिखा, ''छुट्टियों का एक स्पीडिंग टिकट देना चाहिए…बहुत बुरा लगता है जब बच्चों को एयरपोर्ट छोड़ने जाता हूं… जब छुट्टियां खत्म हो जाती है ।'' “Holidays, as they say, should really be given a speeding ticket…hate dropping my kids to the airport….when holidays end…”

सोमवार की सुबह, वह एक प्रशंसक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए और अपने सबसे छोटे बेटे अबराम खान के बारें में कुछ दिलचस्प खुलासे किए । फ़ैन का ट्वीट था, “// Shape of you SRK Version//Last night you were in room now my bedsheet smell like you.” इस पर शाहरुख खान ने जवाब दिया, “Thanks. Is it appropriate that this is little AbRam’s fav song…ha ha.”
गौरतलब है कि शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी । यह फ़िल्म इसी साल क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















