दीपिका पादुकोण के लिए इस साल की शुरूआत बेहद खास होने वाली है क्योंकि अब उनकी अटकी पड़ी और विवादों से घिरी ऐतिहासिक फ़िल्म पद्मावत रिलीज होने वाली है । इसी महीने दीपिका ने अपना जन्मदिन भी मनाया और इस मौके पर दीपिका और उनके कथित प्रेमी रणवीर सिंह अपने-अपने परिवार के साथ मालदीव पर छुट्टियां मनाने पहुंचे । हाल ही में दीपिका वोग वीएफ़एफ़'स के सेट पर नेहा धूपिया और अनिषा पादुकोण के साथ नजर आई । इतना ही नहीं दीपिका ने यहां एक मजेदार कैटवॉक भी किया जिसे कर कर खुद दीपिका की हंसी रुक नहीं रही थी । दीपिका का फ़ैशन सेंस काबिलेतारिफ़ रहा है । दीपिका के क्लासी, फ़ैशनेबल लुक ने सभी का दिल जीता है ।

बॉलीवुड में अपनी बेमिसाल अदायगी के लिए जानी जाने वाली दीपिका पादुकोण की पि्छली फ़िल्म बाजीराव मस्तानी थी । इसके अलावा दीपिका ने हॉलीवुड में भी xXx: द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केस से अपने हॉलीवुड करियर की शुरूआत कर ली है । दीपिका ने ऑलटाइम हिट चेक को एक नया एंगल दिया है जिसे देखकर आपका दिल भी इस ट्रेंड को फ़ोलो करने के लिए मचल उठेगा ।

दीपिका पादुकोण - क्लासी, फ़ैशनेबल, स्मार्ट !

रोजेटा गेटी के वन शोल्डर ब्लू-व्हाइट चेक वाली लॉंग ड्रेस में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत लग रही है । प्री-फ़ॉल 2017 कलेक्शन की इस ड्रेस को दीपिका ने टॉपशॉप के क्रॉप्ड फ़ेडेड डेनिम के साथ टीम अप किया ।

दीपिका ने अपने इस लुक को मेटेलिक एक्जजुरा प्वांटी टोज से और ज्यादा ग्रेसफ़ुल बनाया ।

 

कम से कम एक्सेसरीज में नजर आ रही दीपिका पादुकोण ने मिशो डिजाइंस के गोल ईयररिंग्स पहने हुए है । बीच की हल्की सी मांग निकाल पीछे बंधे हुए बाल में दीपिका काफ़ी कूल दिखाई दे रही है । इसके लिए दीपिका की हेयर स्टाइलिस्ट है फ्लोरियन हॉरेल । करीने से बनी आईब्रो, हल्का सा आई लाइनर, मोव टोंड

लिप्स, के साथ दीपिका काफ़ी लाइट मेक अप में नजर आई । इसके लिए दीपिका की मेकअप आर्टिस्ट है संध्या शेखर ।

बॉलीवुड हंगामा स्टाइल टेक - दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की हर ड्रेस पर मीडिया के एक वर्ग की पैनी नजर रहती है और इस बार का लुक उनका सिग्नेचर स्टाइल है । इस बार दीपिका का लुक थोड़ा रेट्रो है और थोड़ा सा मॉर्डन है । अपने इस फ़ैशन ट्रेंड से हमें फ़ैशन गोल देती हुई दीपिका पादुकोण अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी का दिल जीत लिया ।

स्टाइल क्यू - दीपिका पादुकोण

इस सीजन आप भी चेक के कपड़ों का चयन कर सकते है । तो दीपिका पादुकोण की तरह आपका लुक भी दिखेगा एकदम अलग ।

संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फ़िल्म पद्मावत में रानी पद्मनी बनी दीपिका पादुकोण जल्द ही इस किरदार को बहुत ही गौरवशाली अंदाज में निभाते हुए नजर आएंगी । यह फ़िल्म 25 जनवरी को अक्षय कुमार-सोनम कपूर और राधिका आप्टे की फ़िल्म पैड मैन से टकराने को तैयार है ।