आलिया भट्ट बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपने इस स्टाइल से हमेशा से ही किसी भी पार्टी की शान बढ़ाई है । आलिया का हर स्टाइल एक फ़ैशन ट्रेंड बन जाता है । हाल ही में आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड कृपा मेहता के शादी रिसेप्शन में पहुंची । इस शादी रिसेप्शन में आलिया काअंदाज काफ़ी आकर्षित करने वाला था । इस मौके के लिए आलिया को अमी पटेल और संजय कुमार दहेलिया द्दारा स्टाइल किया गया । यदि आप दुल्हन की बेस्ट फ़्रेंड में शुमार हो तो फ़िर आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप कुछ खास लगें । और आलिया भट्ट ने निश्चित रूप से इसमें बाजी मार ली ।
एक उभरती हुई पॉप-कल्चर आइकन और धीरे-धीरे ही सही लेकिन सुपर स्टारडम की राह पर कदम बढ़ाती बहुमुखी प्रतिभा की धनी आलिया भट्ट अपनी हर मौजूदगी से हर महफ़िल की शान बन जाती है। यहां पेश है आलिया भट्ट के दो बेहद शानदार लुक जो बीते हफ़्ते उन्होंने अख्तियार किए ।
ट्रेडिशनल अवतार में आलिया भट्ट
संजय गर्ग के रॉ मैंगो क्रिएशन से डीप ग्रीन वी नेक ब्लाउज, चमकीला पीला लहंगा, ब्लाउज से मैचिंग भरे हुए ग्रीन दुपट्टे में आलिया भट्ट का ये ट्रेडिशनल अवतार वाकई उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ाने का दम रखता है । आम्रपाली ज्वैल्स की स्टेटमेंट ईयररिंग्स आलिया की खूबसूरती को बढ़ा रही है । हल्का मेक अप, विस्पी आईब्रोज, न्यूड पिंक लिप्स और गालों पर हल्का सा ब्लश, आलिया भट्ट के चेहरे में गजब का निखार ला रहा है । पुनीत सैनी द्दारा किए ग एइस मैक में आलिया हद से ज्यादा खूबसूरत लग रही है ।
आलिया भट्ट का ग्लैमरस अवतार

एक और ओकेजन के लिए, आलिया भट्ट चमकीले नीले रंग के रंग-बिरंगे डोल्से और गब्बाना स्ट्रैपलेस क्रिएशन के फ़ूल-पत्ती बने बोडिस में नजर आई । डार्क आईज, न्यूड लिप्स और हल्के बने हुए बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहा है ।
बॉलीवुड हंगामा स्टाइल टेक- आलिया भट्ट

क्लासी और मॉर्डन शैली के साथ आलिया भट्ट का स्टाइल निश्चित रूप से काफ़ी आकर्षक लग रही है, उनके मेक अप से लेकर उनका आत्मविश्वास सभी कुछ दिल जीत रहा है । आलिया भट्ट कोई फ़ैशन ट्रेंड फ़ोलो नहीं करती है लेकिन उनका स्टाइल-फ़ैशन निश्चित रूप से एक ट्रेंड बन जाता है जिसे हम फ़ोलो करते है ।
फ़िल्मों की बात करें तो, आलिया भट्ट इन दिनों रणवीर सिंह के अपोजिट जोया अख्तर की गुल्ली बॉय और रणबीर कपूर के अपोजिट अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में व्यस्त है । आलिया जल्द ही मेघना गुलजार की फ़िल्म राजी में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी । यह फ़िल्म 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















