बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान ने बेहद कम समय में युवाओं के बीच अपनी जगह बना ली है और इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग स्किल्स और बेबाक फैशन सेंस के लिए जानी जाती है । सारा अली खान ने हाल ही में प्रतिष्ठित ग्रेजिया मैगजीन के लिए फ़ोटोशूट करवाया । सारा अली खान की खूबसूरती ने अपने फ़ैंस का दिल जीत लिया । हाल ही में, ग्राज़िया इंडिया के साथ उनके हालिया मैगज़ीन शूट से कुछ अनदेखी तस्वीरें जारी की गई है जिसमें अभिनेत्री निस्संदेह बेहद खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आ रही है ।

सारा अली खान की अनदेखी तस्वीरें

पहली फोटो में सारा अली खान एक एम्ब्रॉएडर्ड क्रॉप टॉप और शर्ट में नज़र आ रही है जिसमें वह सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक के साथ बहुत सुंदर लग रही है ।

वही दूसरी तस्वीर में, वह लेटेक्स क्रॉप टॉप, लेदर इफ़ेक्ट लेगिंग, लेपर्ड प्रिंट ब्लेज़र और टेक्सचर्ड 'हार्मोनी' चूड़ियाँ पहने हुए दिखाई दे रही हैं ।

अगली फोटो के लिए वह एक स्नेकस्किन ड्रेस, ट्रेंच कोट और मेटल इयररिंग्स में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेर रही है ।

और इस आखिरी फोटो में, अभिनेत्री एक ट्वीड जैकेट, स्कर्ट और एक्सेसरीज़ के साथ अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाते हुए नज़र आ रही है ।

अभिनेत्री हाल फिलहाल स्पोर्ट्स ब्रांड से लेकर ज्वैलरी ब्रांड तक 11 ब्रांड को एंडोर्स कर रही है और केवल इस साल का उनका अनुमानित रेवेन्यू 30 करोड़ रुपये है जो निश्चित रूप से सारा अली खान को एक बहुमुखी अभिनेत्री बनाता है ।
यह भी पढ़ें : Hottie! श्रीलंका के बीच पर सारा अली खान का बिकिनी लुक फ़ैंस को आया रास
सारा जल्द इम्तियाज अली के साथ अपनी अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ और कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी और दोनों ही फिल्में अगले साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं ।
















