बॉलीवुड अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन सोनम कपूर इस हफ्ते दुबई वॉच वीक के दौरान आयोजित होने वाले Audemars Piguet के विशेष सेलिब्रेशन में शामिल होने जा रही हैं। मशहूर लग्जरी वॉच ब्रांड के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ उपस्थित रहेंगी।

दुबई वॉच वीक में शामिल होंगी सोनम कपूर
सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Audemars Piguet टीम द्वारा भेजा गया एक पत्र साझा किया। पत्र में लिखा था, “प्रिय सोनम और आनंद, दुबई में आपका स्वागत है! दुबई वॉच वीक के दौरान Audemars Piguet के सेलिब्रेशन में आपका साथ पाकर हमें बेहद खुशी है। बेहतरीन वॉच मेकिंग की हमारी 150 साल की यात्रा का जश्न मनाते हुए, हमारे लिए यह सम्मान की बात है कि हम आपको अपनी कहानियां, विरासत और नवाचार की उस भावना से रूबरू कर सकें, जो आज भी हमारे हर निर्माण का आधार है। हमें उम्मीद है कि आप यहां हर पल का आनंद लेंगे और आपसे जल्द मुलाकात होगी,” संदेश में आगे लिखा गया।”

















