कार्तिक आर्यन को यदि बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम हंक होने के साथ-साथ भरोसेमंद स्टाइल आइकन कहें तो गलत नहीं होगा, जो बिना किसी ट्रेंड्स का पीछा किए अपना स्टाइल स्टेटमेंट खुद बनाते हैं। यह उनकी खासियत है कि अपने हर लुक को वे बेहद सहजताके साथ अपने रिलेटेबल अपील और नैचुरल चार्म से अपना बना लेते हैं, फिर चाहे वे शार्प ब्लेज़र में हों, आरामदेह डेनिम लुक में हों, या सबसे बेसिक टी-शर्ट पहनकर निकल रहे हों।

Birthday Special: कार्तिक आर्यन का स्टाइल गेम ऑन पॉइंट- ब्लेज़र, डेनिम या टी-शर्ट, हर आउटफिट में नजर आता है उनका सिग्नेचर चार्म

कार्तिक आर्यन का स्टाइल गेम ऑन पॉइंट

कार्तिक का स्टाइल फंडा है ज़्यादा दिखावा नहीं, बस अपनी पर्सनैलिटी और अपने स्टाइल को बैलेंस करते हुए खुद पर पूरा भरोसा रखना। आज की दुनिया में जहां फैशन अक्सर ओवरडन लगता है, वहाँ कार्तिक की आसान, ईमानदार और कम प्रयास वाली स्टाइल उन्हें विशिष्ट बनाती है।

रॉयल और रिलैक्स्ड का परफेक्ट मिश्रण

2ce64ea9-f7a9-43d9-8896-4f17af24a467

कार्तिक के फॉर्मल आउटफिट हमेशा शार्प सोफिस्टिकेशन और लैड-बैक कॉन्फिडेंस का बैलेंस दिखाते हैं। आपने देखा होगा वे अक्सर नेवी, चारकोल या ग्रे जैसे टाइमलेस शेड्स में टेलर्ड सूट पहनते हैं, जिन्हें वे क्रिस्प सफेद या पेस्टल शर्ट्स के साथ मैच करते हैं। हालांकि कई बार वे टाई नहीं लगाते, फिर भी उनका लुक रिलैक्स्ड, लेकिन स्टाइलिश दिखता है। यही वजह है कि रेड कार्पेट से लेकर किसी फॉर्मल ईवेंट तक, कार्तिक का फॉर्मल स्टाइल हमेशा साफ, क्लासी और कूल रहता है।

कैज़ुअल स्टाइल यानी आराम और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

कार्तिक का कैज़ुअल फैशन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके स्टाइलिस्ट भी कहते हैं कि कार्तिक ओवरली फ्लैशी ट्रेंड्स से बचते हैं और बटरी सॉफ्ट, स्यूडस, वेल फिटेड बेसिक्स के साथ रोज़मर्रा के क्लीन लुक्स को चुनते हैं। यही वजह है कि उनका सिम्पल और सटल सॉफिस्टिकेशन मिलकर ऐसा स्टाइल बनाते हैं, जो ना सिर्फ रिलेटेबल हैं, बल्कि बेहद क्लासी भी लगता है।

ब्लेज़र लुक के साथ फॉर्मल और कैज़ुअल के बीच परफेक्ट बैलेंस

1a15a716-8419-482f-98f9-5244c0b7d795

कार्तिक का ब्लेज़र स्टाइल उनके सिग्नेचर फैशन को बखूबी दर्शाता है, जो कूल, एफर्टलेस और काफी रिफाइंड है। वे अक्सर एक स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र को सूदिंग स्वेटशर्ट या क्लीन टी-शर्ट के साथ पेयर करते हैं। विशेष रूप में एक डार्क ब्लू ब्लेज़र में उनका लुक काफी यंग, ताज़गी और सादगी से भरपूर, लेकिन क्लासी लगता है।

डेनिम-ऑन-डेनिम – सबसे आसान लेकिन सबसे स्टाइलिश लुक

693d111e-c4df-4ddd-a8bf-4bc20a6da66a

कार्तिक की डेनिम स्टाइल उनके चार्म का प्रतीक है। वे डेनिम-ऑन-डेनिम कॉम्बो को इतनी आसानी से कैरी करते हैं, जैसे वह उन्हीं के लिए बना हो। रिलैक्स्ड-फिट जीन्स, अक्सर हल्के से डिस्ट्रेस्ड हेम के साथ, उनके आउटफिट में कमाल की गहराई जोड़ती है। साथ ही सफेद टी-शर्ट, फेडेड डेनिम जैकेट, उनके सिग्नेचर स्टबल और सनग्लासेज़, उनका एफर्टलेस स्टाइल दर्शाते हैं।

कैज़ुअल-जैकेट मोमेंट से सरलता बन जाती है स्टाइल

66dc0745-8009-4fef-9242-a7b8b13afea1

उनका यह लुक दिखाता है कि एक सिंपल जैकेट को भी कितनी सहजता से स्टाइल स्टेटमेंट में बदला जा सकता है। विशेष रूप से सिंपल कट, सॉफ्ट फैब्रिक और फ्री फिट पहनकर कार्तिक बेहद आकर्षक दिखते हैं। उनके इस स्टाइल की खास बात यही है कि वे दिखावा नहीं करते, बस सहजता से क्लासी नज़र आते हैं।

कार्तिक का असली स्टाइल पावर, उनका एफर्टलेस अंदाज़

कार्तिक आर्यन की स्टाइल को जो चीज सबसे अलग बनाती है, वो है उनकी सहजता। वे फॉर्मल से कैज़ुअल और कैज़ुअल से स्ट्रीटस्टाइल, हर लुक में खुद को सहज बनाए रखते हैं। उनका हर आउटफिट अलग होने के बावजूद उन्हें काफी क्लासी, कॉन्फिडेंट और सोफिस्टिकेटेड बनाता है। हालांकि अपने करियर में आगे बढ़ते हुए जैसे-जैसे वे फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करते जा रहे हैं, वे अपने स्टाइल स्टेटमेंट को भी ऊंचाई पर पहुंचा रहे हैं। ऐसे में यह कहें तो कतई गलत   नहीं होगा कि कार्तिक फैशन को सिर्फ पहनते नहीं हैं, बल्कि उसे आसान और बेइंतहा कूल बना देते हैं।

टैग: Kartik Aaryan