लंबे समय के बाद, 23 अगस्त को सलमान खान और भाग्य श्री की कल्ट क्लासिक फ़िल्म मैंने प्यार किया फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है, और पुरानी यादों को ताज़ा करने का एक और मौका प्रदान करेगी । फिल्म की रिलीज़ के साथ ही मैंने प्यार किया न केवल एक ट्रेंड-सेटिंग फिल्म साबित हुई, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया । यह 1989 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी और 80 के दशक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई । यह शोले के बाद दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी रही । उस दौर में जब एक्शन फिल्में छाईं हुई थीं, मैंने प्यार किया ने रोमांस को फिर से मुख्यधारा में ला दिया । इसने एक नई तरह की प्रेम कहानी को जन्म दिया, और केवल हिंदी में ही नहीं, बल्कि इसके तमिल और तेलुगू डब वर्जन में भी यह फिल्म सफल रही, जिससे यह एक पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर बन गई ।

मैंने प्यार किया में सलमान खान का टाइमलेस फैशन
मैंने प्यार किया के साथ सलमान खान ने रोमांस को तो ज़िंदा किया ही था साथ ही फ़ैशन ट्रेंड को भी बदल कर रख दिया था । मैंने प्यार किया में सलमान खान के टाइमलेस फैशन आज भी पसंद किया जाता है । आइए फिल्म में उनके यादगार आउटफिट्स पर नज़र डालें और देखें कि कैसे उनका एवरग्रीन स्टाइल आज के फैशन लवर्स को आकर्षित करता है।
1) क्लासिक वेडिंग लुक

मैंने प्यार किया के एक बेहतरीन लुक में सलमान खान ने ग्रे रंग का सूट पहना है, जो आज के वेडिंग फैशन के साथ बिल्कुल फिट बैठता है। खुले बटनों वाले इस सूट को चीता पैटर्न वाले वेस्ट, क्लासिक सफ़ेद शर्ट और टाई के साथ मैच किया गया है। स्टाइलिश सनग्लास पहले से ही आकर्षक आउटफिट में चार चाँद लगा रहे थे।
2) टाइमलेस लेदर जैकेट

फिल्म के इस सीन में, एक्टर ने स्टाइलिश डेनिम जींस के साथ क्लासिक लेदर जैकेट और बेल्ट के साथ लाल शर्ट पहनी है। लेदर की जैकेट, अपने टफ लेकिन स्टाइलिश लुक के साथ, आज पुरुषों के बीच एक पॉपुलर ट्रेंड गया है, जो दिखाता है कि यह अभी भी फैशनेबल है।
3) ब्लैक एंड व्हाइट सूट

सलमान खान ने काले और सफेद रंग का एक बोल्ड सूट पहना है, जिसके साथ सफेद शर्ट और काली बो टाई है। सूट में वी-आकार की नेकलाइन वाला पैटर्न वाला कोट है, जो ट्रेडिशनल फॉर्मल वियर को एक स्टाइलिश ट्विस्ट देता है।
4) सलमान खान का येलो फीवर

सलमान खान ने लाल कॉलर वाली चमकीली पीली शर्ट पहनी है। चमकीला पीला और गहरा लाल रंग एक आकर्षक लुक देता है, जो एक आरामदायक और स्टाइलिश लुक के साथ चीयरफूल टोन सेट करता है।
5) रेड हॉट ट्रेंडसेटर

इस लुक में सलमान खान ने पूरा लाल रंग का सूट पहना है, जिसके ऊपरी बटन खुले हैं और कॉलर बाहर की ओर हैं। बोल्ड लाल रंग और रिलैक्स्ड स्टाइल उन्हें कॉन्फिडेंट और बोल्ड लुक दे रहा है।
















