सलमान खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के ऐसे सुपरस्टार है जिसका स्टारडम कई बरसों से आज तक चला आ रहा है और इंशाअल्लाह आगे भी चलता रहेगा । भले ही सलमान खान और शाहरुख खान प्रोफ़ेशनली और पर्सनली एक दूसरे के साथ काफ़ी अच्छी बॉंडिंग शेयर करते है लेकिन एक ऐसी चीज है जो सलमान खान चाहते हैं कि उनके पास भी हो जबकि वो शाहरुख खान के पास पहले से ही है । इसका खुलासा सलमान ने बॉलीवुड हंगामा के साथ एक खास बातचीत के दौरान किया ।

सलमान खान खरीदने वाले थे शाहरुख खान का मन्नत
बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रैपिड फ़ायर सेशन के दौरान सलमान ने अपनी लाइफ़ के बारें में कई दिलचस्प खुलासे किए । जब सलमान से पूछा गया कि ऐसी कौनसी चीज है जो आप चाहते हैं कि आपके पास भी हो जबकि वो शाहरुख के पास है । तो इसके जवाब में सलमान ने जवाब दिया, 'शाहरुख का बंगला मन्नत ।'
सलमान ने इसको विस्तार से बताते हुए कहा कि, उनके करियर की शुरुआत में शाहरुख से पहले 'मन्नत' उन्हें ऑफर हुआ था । लेकिन उस दौरान उनके पिता सलीम खान ने उन्हें ये घर खरीदने से मना कर दिया था । उन्होंने कहा, मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि तुम इतने बड़े घर का क्या करोगे? इस दौरान सलमान ने शाहरुख पर चुटकी लेते हुए सवाल भी पूछा- 'शाहरुख तू इतने बड़े घर में क्या करता है?' आप भी देखिए ये वीडियो;-
यह भी पढ़ें : VIDEO: कैटरीना कैफ को अभी तक बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड नहीं मिला इसलिए सलमान खान को फ़ेयर नहीं लगते अवॉर्ड शो
भारत की बात करें तो यह फ़िल्म 5 जून को ईद के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में सलमान, कैटरीना, सुनील ग्रोवर, तब्बू, जैकी श्रॉफ़ और दिशा पाटनी अहम भूमिका में नजर आएंगी ।
















