sallbb01

जब से बिग बॉस के 10वें सीजन की घोषणा हुई है तब से इस विवादित शो के लिए लोगों के बीच उत्साह बढ़ गया है । 16 अक्टूबर से प्रासारित होने वाला शो बिग बॉस 10 इस बार भी सलमान खान द्दारा होस्ट किया जाएगा । पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 10 के प्रोमोज रिलीज किए गए जिसमें सलमान खान अलग-अलग अवतार में नजर आए । पहले प्रोमो में जहां सलमान खान अंतरिक्ष यात्री बने हुए नजर आए वहीं इस बार सलमान खान इंडियाना जोन्स के अवतार में नजर आ रहे हैं । साथ ही बहुत जल्द सलमान बिग बॉस 10 के लिए हरियाणवी बोलते हुए अखाड़े मे नजर आएंगे ।

बिग बॉस 10 के प्रोमो में इंडियाना जोन्स के अवतार में सलमान खान खूब जंच रहे हैं > इसमें सलमान खान ने एक जैकेट पहनी हुई है, सर पर हेट है और पैरों में बूट हैं और हाथ में एक टोर्च पकड़ रखी है । इस प्रोमो की खास बात ये है कि इसकी पृष्ठभूमि बिल्कुल इंडियाना जोन्स की फिल्म की तरह लग रही है । ये कहना गलत नहीं होगा कि रियलिटी शो बिग बॉस 10 के लिए शो के होस्ट सलमान खान कई अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे ।