akshum1

हमने आपको पहले ही ये बता दिया था कि अरशद वारसी, बोमन ईरानी और अमृता राव की सुपरहिट फ़िल्म जॉली एलएलबी का सीक्वल जॉली एलएलबी 2आने वाला है । इसके बाद खबर आई की फ़िल्म में अब एक बड़े स्टार की जरूरत है इसलिए इसके सीक्वल में अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार को साइन किया गया । जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और अक्षय के साथ हुमा कुरैशी भी नजर आएंगी ।

लखनऊ में हो रही इस फ़िल्म की शूटिंग की एक तस्वीर खुद अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की जिसमें अक्षय और हुमा एक साथ लखनऊ रेलवे स्टेशन पर नजर आ रहे हैं । फोटो में दोनों लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर खड़े एक-दूसरे को आदाब करते नजर आ रहे हैं । अक्षय ने फोटो के बताया कि वह हुमा के साथ लखनऊ पहुंच गए हैं । "Greetings from Huma and me this morning straight from Lucknow station!Jolly indeed is having a jolly good time?? #JollyLLB2".

सुभाष कपूर के निर्देशन में बन रही फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 एक व्यंग्यात्मक फ़िल्म है । इस फ़िल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो चुकी है । इसमें अक्षय एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे और अन्नू कपूर उनके विपक्षी वकील के रूप में नजर आएंगे । वहीं सौरभ शुक्ला इस फ़िल्म में जज के किरदार में दिखेंगे । यह फ़िल्म अगले साल 10 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।