फ़िल्म दे दे प्यार दे का ऑफ़िशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है । और ये दो वजहों से बहुत खास है । एक तो आज अजय देवगन का 50वां जन्मदिन है और दूसरा ये कि इसमें एक बार फ़िर अजय के साथ उनकी 90 के दशक की को-स्टार तब्बू नजर आ रही है । कॉमेडी फ़िल्म दे दे प्यार दे की कहानी एक अलग की प्रेम कहानी पर आधारित है । इसमें 50 साल के अजय को अपने से 26 साल छोटी लड़की से प्यार हो जाता है । और जब इस बारें में साइकैट्रिस बने जावेद जाफ़री उनसे सवाल पूछते हैं तो वह एक बड़ी उम्र के आदमी का अपने से कहीं ज्यादा छोटी उम्र की लड़की से प्यार करने को जायस ठहराते हैं और अपनी बात साबित करने के लिए बॉलीवुड की प्यारी सी जोड़ी सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान की मिसाल देते है ।

अजय देवगन ने अपने प्यार को सही ठहराने के लिए सैफ़ करीना का सहारा लिया
ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन में अजय अपने को सही साबित करते हुए कहते हैं कि, ''मैं दुनिया का पहला इंसान नहीं हूं जो अपने से छोटी बंदि को डेट करने की सोच रहा हूं ।" जावेद पूछते हैं "अच्छा तो बताओ कौन सक्सेसफ़ुल रहा है ?'' इस पर आशिष के किरदार में अजय कहते हैं कि, "माइकल डगलस और कैथरीन जेटा-जोनास, जॉर्ज क्लूनी और सैफ व करीना ।''
अपनी फ़िल्म के जरिए अजय ने जो सैफ़ और करीना के बीच उम्र के अंतर पर जो कटाक्ष किया है उस पर सैफ़-करीना का क्या रिएक्शन आता है, ये देखना दिलचस्प होगा ।
यह भी पढ़ें : दे दे प्यार दे- ऑफ़िशियल ट्रेलर |अजय देवगन, तब्बू, रकुल प्रीत सिंह
इस फैमिली कॉमेडी ड्रामा में अजय एक ऐसे पति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने बच्चों की उम्र की एक लड़की से इश्क फरमा रहा है । अजय की लव इंटरेस्ट का किरदार रकुल प्रीत सिंह निभा रही है । जबकि अजय की पत्नी का किरदार तब्बू ने निभाया है । 3 मिनट 17 सेकेंड लंबे ट्रेलर में नजर आता है कि कम उम्र की प्रेमिका को लेकर अजय कैसे अपने बच्चों, माता पिता और दोस्त का सामना करते हैं । यह भी कि उनकी एक्स वाइफ कैसे उनके प्रेम के आड़े आ रही है ।
















