साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐसे में, पिछले डेढ़ सप्ताह से बैक टू बैक घोषणाएं की जा रही हैं । हाल ही में रिलीज़ डेट की घोषणा के बाद, निर्माता एक ओर रोमांचक खबर के साथ तैयार हैं, फिल्म में जेनिफर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ओलिविया मॉरिस के जन्मदिन के अवसर पर आज उनका लुक रिलीज़ किया गया है ।

RRR: ब्रिटिश एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस की बर्थडे पर आरआरआर से रिलीज हुआ फ़र्स्ट लुक

आरआरआर से ओलिविया मॉरिस का फ़र्स्ट लुक

ओलिविया मॉरिस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और जेनिफर का किरदार फिल्म में एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा और आज उनके अवतार से रहस्य उठेगा ।

आज, उनके जन्मदिन पर आरआरआर मूवीज़ के सोशल मीडिया हैंडल ने उन्हें बधाई दी और प्रशंसकों से कहा कि उनका लुक सुबह 11 बजे रिलीज़ किया जाएगा ।