बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे । पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन से जूझ रहे 34 वर्षीय सुशांत ने फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुशांत की कथित गर्लफ़्रेंड रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम दर्शन के लिए कूपर हॉस्पिटल पहुंची जहां सुशांत की पार्थिव शरीर को ले जाया गया था । इस दौरान रिया चक्रवर्ती काफ़ी अपसेट और दुखी नजर आईं । वैसे तो कभी भी सुशांत और रिया ने अपनी रिलेशनशिप को खुलकर नहीं स्वीकारा लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे ।

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
हालांकि सुशांत की शुरूआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके निधन की वजह फ़ांसी के कारण दम घुटना बताया गया है लेकिन फ़िर भी पुलिस इस मामले की और छानबीन करेगी । सुशांत के शव का विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी । वहीं सुशांत आत्महत्या मामले में अब पुलिस उनके दोस्तों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है । पुलिस अब इस मामले में सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी और रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करेगी । सुशांत ने अपनी मौत से ठीक एक रात पहले सुशांत ने रिया को कॉल किया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया था । पुलिस की जांच का दायरा सुशांत के निजी संबंधों और करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द है ।

सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को कॉल किया था
बता दें कि सुशांत के मैनेजर को सुशांत का उनके फोन का पासवर्ड पता था । फोन खुलने पर आखिरी कॉल रात 3 बजे का है । सुशांत ने अपने दोस्त महेश शेट्टी को कॉल किया था, लेकिन वह कॉल नहीं उठा पाए थे । इसके बाद जब महेश ने 12 बजे दोपहर को कॉल किया पर सुशांत ने फोन नहीं उठाया और तब तक सुशांत की मौत हो चुकी थी ।
यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत के वो अधूरे सपने जिन्हें वह पूरा करना चाहते थे, ड्रीम लिस्ट पढ़कर फ़ैंस की आंखे भी हुई नम

खबरों की मानें तो, सुशांत की करीबी दोस्तों ने मुंबई पुलिस को बताया है कि सुशांत जिससे शादी करने वाला था उससे उसके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे । सुशांत के करीबी दोस्तों के मुताबिक, सुंशात और उसकी मंगेतर की शादी होने वाली थी लेकिन कुछ दिनों से उन दोनों का झगड़ा चल रहा था ।
यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों को महाराष्ट्र साइबर सेल ने दी वॉर्निंग
सुशांत को अंतिम विदाई देने कृति सैनॉन और श्रद्धा कपूर भी पहुंची ।

















