रजनीकांत और अक्षय कुमार की बहुचर्चित फ़िल्म 2.0 अपनी रिलीज से पहले ही काफ़ी सुर्खियां बटोर चुकी है । करीब 500 करोड़ की लागात से बनी ये फ़िल्म साल 2010 में आई फ़िल्म रोबोट का सीक्वल है । इस फ़िल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएंगे । लेकिन जैसे-जैसे 2.0 की रिलीज डेट करीब आ रही है ये दर्शकों के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा रही है । वहीं दर्शकों के उत्साह को अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म से अपना एक और लुक शेयर करके और बढ़ा दिया है ।

2.0 में से अक्षय कुमार का खूंखार लुक डरा कर रख देगा
फ़िल्म के नए लुक में अक्षय क्रोमैन के किरदार में ही दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनके चेहरे और खूंखार आंखें आपको बुरी तरह से हिला देने वाली है । यकीनन अक्षय को निगेटिव रोल में देखना तो एक उत्सुकता का विषय है ही साथ ही उनका डरावना अंदाज आपको थियेटर्स तक खींच ले ही जाएगा।
यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: रजनीकांत-अक्षय कुमार की मेगाबजट फ़िल्म 2.0 ने रिलीज से पहले ही एक झटके में कमा लिए 370 करोड़ रु

गौरतलब है कि, रजनीकांत और अक्षय की 2.0 ने अपनी रिलीज से पहले ही 370 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स, डिजिटल राइट्स और डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के जरिए यह कमाई कर डाली है । लाइका प्रोडक्शन्स ने 2.0 फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 120 करोड़ में बेचे, जबकि डिजिटल राइट्स के सभी वर्जन (हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा) 60 करोड़ रुपए में बिके ।
बता दें कि शंकर द्दारा निर्देशित फ़िल्म 2.0 इसी हफ़्ते 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















