इससे पहले की सोनम कपूर फ़िर से अपने काम में बिजी हो जाए, उससे पहले उन्होंने एक लंबी छुट्टी पर जाने का फ़ैसला किया । और अपने व्यस्त शेड्यूल में से थोड़ा सा समय निकालकर सोनम अपने बॉयफ़्रेंड आनंद आहुजा के साथ लंदन में छुट्टियां बिताने गई ।

इन दिनों सोनम कपूर अपने बॉयफ़्रेंड आनंद आहुजा के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रही है । और इसकी झलक खुद आनंद ने दी कुछ तस्वीरों को पोस्ट करके । फ़ोटो पोस्ट करते हुए सोनम ने लिखा, “1..2..3..#everydayphenomenal.” मजे की बात ये रही की अपने बॉयफ़्रेंड आनंद आहुजा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के दौरान सोनम की मुलाकात अभिनेत्री जुही चावला, जो इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रही हैं, से हुई । जुही चावला के साथ हुई अचानक मुलाकात से हैरान हुए आनंद ने लिखा तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “Aila!”

यहां तक की जुही चावला ने भी सोनम कपूर के साथ फ़ोटो को शेयर किया जिसमें उनका बेटा भी नजर आ रहा है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, “… What a pleasant surprise meeting the lovely @sonamkapoor … we laughed and took pictures in the middle of Bond Street !!”

फ़िल्मों की बात करें तो, सोनम कपूर जल्द ही आगामी फ़िल्म पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी । आर बाल्की द्दारा निर्देशित इस फ़िल्म को ट्विंकल खन्ना द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है । इस फ़िल्म में सोनम कपूर के साथ राधिका आप्टे भी नजर आएंगी । इसके अलावा सोनम जल्द ही अपनी बहन रिया कपूर की फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर के साथ नजर आएंगी ।