रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने अफ़ेयर से लेकर शादी तक लगातार चर्चा में बने हुए हैं । साथ ही दोनों की जोड़ी भी सभी की जुबान पर चढ़ी हुई है । वैसे तो रणवीर सिंह अपनी क्वीन दीपिका पादुकोण को अपनी पत्नी बना चुके हैं लेकिन जब दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार को इज़हार करने की बात आती है तो रणवीर सिंह पीछे नहीं हटते हैं । दरअसल, अमेरिका के ऑस्टिन, टेक्सास के एक रेस्टोरेंट में दीपिका के ग्लोबल फैंडम को मद्देनजर रखते हुए, एक डोसा का नाम दीपिका पादुकोण के नाम पर रखा गया है । एक प्रशंसक ने ट्विटर पेज पर इस दिलचस्प मेन्यू की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दीपिका पादुकोण के डोसा के विवरण में लिखा है,'topped with fiery hot ghost chilli and stuffed with our potato mix'.

लो अब आया दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा, इस पर रणवीर सिंह ने दिया एपिक रिएक्शन

रणवीर सिंह चख चुके हैं दीपिका पादुकोण का डोसा

इस खबर की जानकारी मिलने के बाद रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली है जिसमें उन्होंने 'दीपिका पादुकोण डोसा दिखाया है । रणवीर ने एक विदेशी मेन्यू शेयर किया है जिसमें दीपिका पादुकोण डोसा लिखा हुआ नजर आ रहा है । रणवीर सिंह ने लिखा है कि 'वे तो इसे खा चुके हैं ।'

लो अब आया दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा, इस पर रणवीर सिंह ने दिया एपिक रिएक्शन

वही, दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर मेनू की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'किसी को भूख लगी है?'

साथ ही, अभिनेत्री ने प्रशंसक को ट्वीट करते हुए कहा, वर्ष शुरू करने का एक शानदार तरीका ... नया साल मुबारक हो!

दीपिका के लिए बीता साल काफ़ी अच्छा रहा

बॉलीवुड की अग्रणी महिला के रूप में प्रसिद्ध दीपिका ने साल का अंत दिसंबर के महीने में बड़ी उपलब्धियों के साथ किया है । फोर्ब्स द्वारा सबसे अमीर भारतीय हस्तियों की सूची में टॉप 5 में स्थान पाने वाली एकमात्र महिला के रूप में दीपिका पादुकोण ने नई मिसाल कायम की है। कमर्शियल इंडस्ट्री में भी दीपिका एक पसंदीदा चेहरा है और ये ही वजह है कि आज वह सबसे अधिक फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक है। दीपिका पादुकोण ने पद्मावत में अपने अविस्मरणीय प्रदर्शन के साथ न केवल दर्शकों का दिल जीत लिया था, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई करने वाली पहली अभिनेत्री का ख़िताब भी अपने नाम कर चुकी है ।

लो अब आया दीपिका पादुकोण के नाम का डोसा, इस पर रणवीर सिंह ने दिया एपिक रिएक्शन

दिसंबर संस्करण के लिए GQ के कवर पर अपने सिज़लिंग अवतार में नज़र आ रही यह दीपिका का शादी के बाद पहला कवर पेज था ।

इस साल टाइम्स की 100 प्रभावशाली लोगो की सूची में शामिल होने वाली एकमात्र अभिनेत्री का ख़िताब अपने नाम कर के दीपिका सबको गर्वित महसूस करवा चुकी है । अन्य उपलब्धियों के बीच दीपिका वैराइटी पत्रिका की अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रभाव रिपोर्ट में भी नज़र आ चुकी है ।

यह भी पढ़ें : स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 : रणवीर सिंह को मिले बेस्ट एक्टर अवॉर्ड व प्यार भरी स्पीच सुन दीपिका पादुकोण खुद पर काबू नहीं रख पाईं और आंखों से छलक आए आंसू

फिल्मों की बात करे तो, दीपिका अब मेघना गुलजार के निर्देशन में बनने वाली अगली फ़िल्म के लिए निर्माता बन गईं। अभिनेत्री फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाएंगी, जो कि एसिड हमले का शिकार हुई लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित होगी ।