साल 2018 बॉलीवुड की सितारों की शादियों के नाम रहा और अब लगता है नया साल 2019 भी ऐसा ही धमाकेदार रहने वाला है । क्योंकि नए साल की शुरूआत ही एक अच्छी खबर के साथ हुई है । बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस एमी जैक्सन ने 1 जनवरी को अपने लॉंग टाइम बॉयफ़्रेंड जॉर्ज पानायियोटौ, जो एक बिजनेसमैन हैं, के साथ की सगाई कर ली है । इसकी खबर खुद एमी जैक्सन ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपने बॉयफ़्रेंड की एक कॉजी फ़ोटो को शेयर करते हुए दी ।

एमी जैक्सन की नई शुरूआत
एमी और जॉर्ज वेकेशन पर जाम्बिया गए जहां जॉर्ज ने एमी को शादी के लिए प्रपोज किया और फ़िर दोनों ने 1, जनवरी को सगाई लर ली । एमी द्दारा शेयर की गई इस फ़ोटो में एमी और जॉर्ज एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे है । अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए एमी ने लिखा, '1 जनवरी 2019, उत्साह से भरे हमारी नई जिंदगी की शुरुआत, आई लव यू, दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की बनाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।'

बता दें कि, एमी से उनके ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज की मुलाकात 2015 में एक फ्रेंड के जरिए लंदन में हुई थी । उसी दौरान से ये कपल एक-दूसरे को डेट कर रहे है । बता दें, जॉर्ज रियल स्टेट टायकून एंड्रियास पानायियोटौ के बेटे हैं ।
यह भी पढ़ें : HOT! हॉट ड्रेस पहन सेक्सी पोज में लेटी एमी जैक्सन को देख लिया तो खुद पर काबू नहीं रख पाओगे
एमी पिछली बार रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म 2.0 में नजर आईं थी ।
View this post on Instagram
Forever grateful. Thankyou 2018 | @aloyoga
A post shared by Amy Jackson (@iamamyjackson) on
















