फिल्म गली बॉय (2019) ने अपनी रिलीज के साथ ही इंडियन सिनेमा में बड़ी सफलता हासिल की। अपनी अनोखी कहानी, बेहतरीन एक्टिंग और दमदार म्यूजिक की वजह से इसने लोगों पर गहरा असर छोड़ा। फिल्म में रणवीर सिंह ने मुराद नाम के किरदार को निभाया है, जो मुंबई का एक स्ट्रीट रैपर है और उसके बहुत बड़े सपने हैं। फिल्म में एक्टर की एक्टिंग सिर्फ़ एक्टिंग करने से कहीं बढ़कर है; और यही वह वजह है कि फिल्म में किरदार असल लगता था और देश भर के लोग इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस इतना दमदार थी कि उनके किरदार द्वारा रैप किए गए गाने हर जगहों पर बहुत पसंद किए गए। कहा जाए तो वे सड़कों पर, प्लेलिस्ट में, पार्टियों में सेंसेशन बन गए थे ।

रणवीर सिंह ने फ़िर से याद दिलाया गली बॉय का अपना आइकॉनिक किरदार ‘मुराद’ ; रैपर के रूप में स्लोचीता के म्यूजिक वीडियो ‘कर दे’ का में करेंगे कैमियो

रणवीर सिंह का गली बॉय का आइकॉनिक किरदार मुराद

मुंबई की भीड़ भरी सड़कों से लेकर बड़े स्टेज तक, मुराद की कहानी ने कई लोगों के सपनों और चुनौतियों को पेश किया है, जो तमाम मुश्किलों के बावजूद सफलता के लिए अपनी लड़ाई लड़ कर रहे हैं। रणवीर सिंह के किरदार ने मुराद की ताकत, कमजोरी और दृढ़ संकल्प को बखूबी दर्शाया, जिसे हर जगह के दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया। मुराद कहानी के दिल में बसता है और यही वजह है कि रणवीर का किरदार आज भी आइकॉनिक है।

रणवीर सिंह को इस किरदार में उनका अनोखा टेलेंट अलग बनाता है। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं गली बॉय में उन्होंने पहली बार रैप भी किया था, एक जॉनर जिसमें असली जज्बात और एनर्जी होती है। रणवीर सिंह की जबरदस्त परफॉर्मेंस एक रैपर के रूप में उनकी वर्सेटिलिटी को दिखाती है, और साथ ही यह भी दिखती है कि वह मुराद के किरदार के लिए किस तरह से कमिटेड थे।

फिल्म की रिलीज के 5 साल वह जाने के बावजूद मुराद अब भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। ये चीज यह साबित करती है कि रणबीर द्वारा निभाया गया किरदार कितना यादगार था। हाल ही में उन्होंने बैकग्राउंड रैप की दुनिया में अपनी एक मस्ती भरी वापसी स्लोचीता के म्यूजिक वीडियो के गाने ,"कर दे का" साथ की है। इस गाने में हम भारत के लाइवली रैप सीन के साथ रणवीर के कैमियो के झलक देख सकते हैं।

रणवीर सिंह का म्यूजिक के लिए प्यार जगजाहिर है और जब भी हम उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं, तो ऐसा लगता है कि यह उनके आपसी जुनून का जश्न है। हम उनके द्वारा निभाए गए किरदार को पूरी तरह से महसूस कर सकते हैं, खासकर जब वह मुराद जैसे म्यूजिक से जुड़ा हो। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी हर पल और हर सीन में एनर्जी आती है, जिससे पता चलता है कि वह असल में कितने टैलेंटेड एक्टर हैं। 'गली बॉय' से लेकर हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में उनकी मौजूदगी तक, यह साफ है कि सुपरस्टार युवा भारतीय टेलेंट्स का समर्थन करने और अंडर ग्राउंड रैप सीन की आवाज़ को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं।