संजय लीला भंसाली कि ऐतिहासिक मह्त्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावत आज सुबह दुनियाभर में रिलीज हो गई है । इस फ़िल्म ने पिछले कुछ महीने से काफ़ी विवादों का सामना किया । तमाम धमकियां मिलने के बीच, इस फ़िल्म को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों, जो कल रात फ़िल्म के प्रीव्यू में शामिल हुए थे, से भारी प्रशंसा मिल रही है ।

लगातार मिल रही तारीफ़ों से खुश हुआ 'अलाउद्दीन खिलजी', लिखा दिल को छू लेने वाला संदेश

जहां दर्शक और समीक्षक फ़िल्म की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं,वहीं हर कोई रणवीर सिंह की तारीफ़ करते भी नहीं थक रहा है और उनके मुताबिक रणवीर ने फ़िल्म में अलाउद्दीन खिलजी के खौफ़नाक किरदार में अपनी बेहतरीन अदायगी से सारी लाइमलाइट चुरा ली । और ये देखकर कल रात, रणवीर सिंह ने फिल्म और उनके प्रदर्शन के लिए सकारात्मक समीक्षा प्राप्त करने के बाद फ़िल्म से जुड़े लोगों और व्यूअर्स को एक मेसेज लिखा जो यकीनन आपके दिल को छू जाएगा ।

यह भी पढ़ें :  वो 6, कारण जिनकी वजह से पद्मावत रणवीर सिंह की अभी तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन सकती है

रणवीर सिंह ने लिखा, ''बीती रात मैंने 3डी आईमैक्स में 'पद्मावत' देखी । फिल्म देखकर मैं इतना अभिभूत हूं के मेरे पास शब्द नहीं हैं । मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं । मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। टीम पद्मावत को प्यार । मैं अपने काम पर मिले रिऐक्शन से खुश और संतुष्ट हूं । तारीफ के लिए सभी का शुक्रिया । संजय सर ने यह किरदार देकर मुझे गिफ्ट दिया है जिसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा । सर, आई लव यू । हमारी टीम की मेहनत बड़े पर्दे पर दिखाई दे रही है । और आज अपनी प्यारी फिल्म की रिलीज की शाम मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूं और सभी को सिनेमा हॉल्स में इन्वाइट करना चाहता हूं । मुझे ऐसी फिल्म का हिस्सा बनकर गर्व है जिस पर पूरे देश को गर्व हो सकता है । जय हिंद ''

संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित फ़िल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण रानी पद्मनी, रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर महा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएं है ।