रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म जग्गा जासूस जैसे-जैसे अपनी रिलीज डेट के करीब आ रही है वैसे-वैसे फ़िल्म के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है । हाल ही में फ़िल्म की टीम ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक हाथी सेट पर टीम जग्गा जासूस से मुलाकात करने पहुंचा।

इस वीडियो को देखे तो इसमें निर्देशक अनुराग बसु, प्रमुख अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ फ़िल्म के सेट पर हाथी के साथ एक मजेदार अनुभव शेयर करते हुए नज़र आ रहे है । इस वीडियो में प्रशिक्षित हाथी, अनुराग बसु और रणबीर कपूर के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए नज़र आ रहा है ।

इस दौरान रणबीर कपूर हाथी के साथ एक पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं जबकि कैटरीना कैफ अपने फ्रेम में रणबीर और हाथी को संजोने में व्यस्त नज़र आई ।

यूटीवी डिज्नी द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म जग्गा जासूस को अनुराग बसु द्दारा निर्देशित किया गया है । प्रीतम के संगीत से सजी इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ प्रमुख भूमिका निभाएंगे । यह फ़िल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।