बॉलीवुड की फ़ैशन आइकन सोनम कपूर जितनी अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं उतनी है अपने फ़ैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं । और इसका सबूत मिला कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2017 में सोनम कपूर की स्टाइलिश मैजूदगी से । रेड कार्पेट पर सोनम कपूर काफ़ी आकर्षक दिखाई दे रही थी ।

जर्मन भाषा की पहली बॉलीवुड लाइफ़स्टाइल मैगजीन इश्क के जून 2017 के अंक के कवर पेज पर नजर आईं । इस कवर पेज के लिए फ़ोटोशूट कांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल के पहले दिन हुआ था । इस फ़ोटो में सोनम ने नॉरब्लॉक नॉरव्हाइट की इंद्रधनुषी रंग की ल्यूरेक्स साड़ी पहनी है । क्रॉप टॉप से साथ साड़ी को सजाकर सोनम और भी ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत लग रही है ।

फ़िल्मों की बात करें तो, सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर की फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में सोनम के साथ करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी । इस फ़िल्म की शुरूआत सितंबर से होगी ।