एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली में भल्लालदेव के किरदार से फ़ेमस हुए राणा दग्गुबती इन दिनों अपनी लव लाइफ़ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं । राणा दग्गुबती ने आज सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी रिलेशनशिप को स्वाकारा है । राणा दग्गुबती ने अपनी मंगेतर मिहिका बजाज के साथ सेल्फ़ी शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई ।

लॉकडाउन में राणा दग्गुबती का रिश्ता हुआ पक्का, ‘गर्लफ़्रेंड’ मिहिका बजाज ने कह दिया ‘हां’

राणा दग्गुबती की जिंदगी में आईं मिहिका बजाज

राणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गर्लफ़्रेंड मिहिका के साथ एक सेल्फ़ी शेयर की । इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘और उसने हां कह दिया…’ इसके साथ हार्ट इमोजी भी लगाया । शेयर की गई तस्वीर में जहां राणा व्हाइट कलर की शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं वहीं मिहिका ग्रीन कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं । इस प्यार भरी सेल्फ़ी में दोनों की खुशी देखने लायक है । राणा की इस पोस्ट पर उन्हें फ़ैंस के स्साथ-साथ साउथ स्टार्स और बॉलीवुड स्टार्स से भी खूब बधाईयां मिल रहीं है ।

View this post on Instagram

And she said Yes :) ❤️#MiheekaBajaj

A post shared by Rana Daggubati (@ranadaggubati) on

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले राणा बेबी, हॉउसफुल 4, द गाजी अटैक, जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके है । वर्कफ़्रंट की बात करें तो राणा जल्द ही आगमी फ़िल्म हाथी मेरे साथी में नजर आएंगे । यह फ़िल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं हो पाई । इसके अलावा उनकी एक तेलगु फ़िल्म भी आ रही है विराटा परवम, जिसमें उनकी लव इंटरेस्ट साई पल्लवी बनी है ।