बॉलीवुड अभिनेता ॠषि कपूर के पास भले ही कितने ही पालतू पशु-पक्षी हों लेकिन एक चीज को लेकर उनका अंधविश्वास कभी खत्म नहीं हुआ । और वो अंधविश्वास था कि अपनी खुद की फ़िल्म को पहले से ही देख लेना । ॠषि कपूर ने अपनी फ़िल्म को कभी भी रिलीज से पहले नहीं देखा । उन्हें लगता था कि, यदि वो ऐसा करेंगे तो उनकी फ़िल्म फ़्लॉप हो जाएगी । क्योंकि उनके साथ ऐसा हो चुका था । ॠषि कपूर ने अपनी जो भी फ़िल्म रिलीज से पहले देखी थी वह फ़्लॉप साबित हुई । इसलिए वह कोई भी फ़िल्म रिलीज से पहले देखना पसंद नहीं करते थे । यहां तक की उन्होंने तो अपने बेटे रणबीर कपूर की डेब्यू फ़िल्म सांवरिया को भी रिलीज से पहले देखने से इंकार कर दिया था ।

ॠषि कपूर का इस बात को लेकर अंधविश्वास कभी खत्म नहीं हो पाया

ॠषि कपूर को था अंधविश्वास

कहा जा रहा था कि संजय लीला भंसाली ॠषि को उनके बेटे रणबीर की डेब्यू फ़िल्म सांवरिया नहीं दिखाएंगे । लेकिन ये खनर सच नहीं है । दरअसल, भंसाली ने ॠषि से रणबीर की डेब्यू फ़िल्म देखने के लिए कहा था लेकिन ॠषि ने ही मना कर दिया था । उन्होंने इसे सीधा प्रीमियर पर ही देखा था ।

यह भी पढ़ें : संजय दत्त ने अपने ‘चिंटू सर’ ॠषि कपूर को उनकी दी हुई इस बेशकीमती सीख से किया याद

ॠषि ने अपनी फ़िल्म कपूर एंड संस को भी पहले देखने से इंकार कर दिया था । जबकि इसके निर्माता करण जौहर ने कई मर्तबा उन्हें देखने के लिए कहा था । लेकिन उन्होंने इसे नहीं देखा । इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पत्नी नीतू को भी रिलीज से पहले इस फ़िल्म को देखने नहीं दिया । केवल उनके बेटे रणबीर कपूर ही थे जिन्होंने कपूर एंड संस को रिलीज से पहले देखा था ।