कोरोना वायरस जैसी महामारी का पूरा देश एकजुट होकर सामना कर रहा है । कोरोना संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए 3 मई तक लगाए गए लॉकडाउन में क्या आम आदमी और क्या बॉलीवुड सेलिब्रिटी, हर कोई घरों में रहने को मजबूर है । घर में रहकर भी बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फ़ैंस के साथ जुड़े हैं । अन्य बॉलीवुड सितारों की तरह जॉन अब्राहम भी कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं । हाल ही में जॉन अब्राहम ने भारत और दुनिया के लिए आशा, साहस और कृतज्ञता से भरपूर एक कविता पोस्ट की है ।

जॉन अब्राहम की कविता मेरा भारत महान
सत्यमेव जयते , बाटला हाउस जैसे फ़िल्मों से धमाकेदार परफॉर्म करने वाले जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर , भारत और दुनिया के लिए आशा, साहस और कृतज्ञता से भरपूर एक कविता पोस्ट की है । मिलाप मिलान झवेरी द्वारा लिखित और संकल्पनात्मक। लिजो जॉर्ज द्वारा संगीत । म्यूजिक सुपरवाइजर अजीम दयानी। कुणाल/परिक्षित द्वारा ध्वनि । माहीर झवेरी और सागर माणिक द्वारा एडिटेड इस कविता को दुनयाभर से काफी पसंद किया जा रहा है ।
कविता के बोल हैं- "मेरा भारत महान"
सड़के हैं अब लावारिस
घरपे बैठा इंसान हैं
जहा खेलते थे सब बच्चे
खाली वो हर मैदान है
मंदिर और मस्जिद है बंद
खुली राशन की दुकान है
हौसला है फिरभी दिलों मे
क्यूंकि मेरा भारत महान है।
अस्पतालों में जुझ रहे सब डॉक्टर
इस वक्त इंसानियत के भगवान है
खाकी में निकले वीर सिपाई
को हर हिंदुस्तानी का सलाम है
घर में रहकर हर नागरिक
दे रहा अपना योगदान है
हौसला है फिर भी दिलों मे
क्यूंकि मेरा भारत महान है ।
पूरी दुनिया का दुश्मन अब एक है
पृथ्वी अब जंग -ए- मैदान है
सरहदों पर आज भी सिपाई
दे रहे प्राणो का बलिदान है
माना के वक्त है मुश्किल
पर इरादे अब चट्टान है
हौसला है फिरभी दिलोंमे
क्यूंकि मेरा भारत महान है ।
















