
विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘ट्रैप्ड’ का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से यह फ़िल्म खूब सुर्खियां बटोर रही है । इस फ़िल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । फिल्म 'ट्रैप्ड' के किरदार में ढलने के लिए राजकुमार राव ने शारीरिक व भावात्मक रूप से काफी मेहनत की है ।
‘ट्रैप्ड’ कई बार इस्तेमाल हो चुके उस आइडिया पर बनी फिल्म है जहां मुश्किल परिस्थितियों में फंसा इंसान किसी तरह अपना जीवन वापस पाता है । सर्वाइवल की यह लड़ाई पहली वार बॉलीवुड में दिखाई जाएगी । यह एक ऐसे शख्स की कहानी है जो मुम्बई की एक ऐसे बिल्डिंग में फस जाता है जहां लोग नहीं रहते हैं। फिल्म की कहानी जिस तरह से दर्शायी गयी है और जिस तरह से फिल्म को शूट किया गया है , लोगों के लिए एक बिलकुल अलग अनुभव होने वाला हैं। यह कहानी है एक सर्वाइवर की जो कैसे मुश्किलो में भी जिन्दा रहता हैं।
फिल्म रोमांचक बनाने के लिए फैंटम फिल्म्स ने फिल्म के प्रदर्शन पार्टनर्स को फिल्म को बिना किसी इंटरवल के रिलीज़ करने के लिए दरख्वास्त की हैं। फिल्म को देखने के बाद प्रदर्शन पार्टनर्स ने भी इस बात को स्वीकारा है की फिल्म को बिना इंटरवल के ही रिलीज़ करना चाहिए जिस से लोगों फिल्म के अंत तक अपनी कुर्सियों से हिल नहीं पाए।
फिल्म के डायरेक्टर विक्र्मादित्य मोटवानी, जो की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं , उन्होंने बताया हैं, " ट्रैप्ड एक ऐसे शख्स की कहानी है जो एक अपार्टमेंट में बंद हो जाता है जहाँ उसके पास खाने के लिए कुछ नहीं हैं , पीने के लिए पानी नहीं हैं और बिजली भी नहीं हैं और फिर वह कैसे सुनसुन कर सर्वाइव करता हैं। बिना इंटरवल के फिल्म देखने से लोगों को काफी मजा आएगा क्योंकि उनके एंटरटेनमेंट में कोई रुकावट नहीं होगी और उन्हें एक
अच्छा रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा। में बहुत खुश हूँ और अपने प्रदर्शन पार्टनर्स का धन्यवाद देता हूँ की उन्होंने इस बात के लिए हामी भर दी हैं।"
आपको बता दें कि पिछले साल ‘18वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था, जहां लोगों से फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी । इस फ़िल्म में राजकुमार राव का किरदार आपके रोंगटे खड़े कर देगा । यह फ़िल्म 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















