Shraddha-Kapoor-1

जब भी हम श्रद्दा कपूर को देखते हैं तब उनका चमकता हुआ चेहरा और खूबसूसरत बाल हमारी आंखों के सामने आ जाते हैं । श्रद्दा कपूर हमेशा से अपनी चमकदार त्वचा और घने, लंबे और हेल्थी बालों के लिए जानी जाती रही हैं ।

होली के पावन अवसर पर, यह अपने आप को ध्यान देने के लिए अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है । त्यौहार के साथ-साथ उससे होने वाले साइड इफ़ेक्ट्स से भी खुद की रक्षा करना महत्वपूर्ण हो गया है ।

श्रद्धा कपूर ने हमारे साथ मजेदार होली के अपने मूलमंत्र को बांटा है । "बहुत सारे विषाक्त रसायनों आपके बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं । लेकिन फ़िर भी, होली मेरा पसंदीदा त्यौहार है, और मैं हमेशा इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाती हूं !” श्रद्दा कहती हैं ।

होली पर रंगों से अपनी सुंदरता को बचाने के बारें में जब श्रद्दा से पूछा गया तो उन्होंने इसका राज खोलते हुए कहा कि, "होली पर बाहर निकलने से पहले, मैं सबसे पहले ढेर सारा नारियल का तेल अपने बालों पर लगा लेती हूं । रसायनयुक्त रंग बालों को सूखा, भंगुर और बेजान बनाते हैं इसके लिए तेल बहुत महत्वपूर्ण है । यहां तक की नारियल तेल मैं अपनी त्वचा पर भी लगातीं हूं ताकि रंग मेरे चेहरे पर टिके ही नहीं । बाल धोने के बाद भी मैं अपने बालों पर कुछ फ़लों का तेल लगाती हूं जो मेरे बालों को प्रोटीन-विटामीन देते हैं और वो फ़लों का तेल जिसमें नींबू और नारंगी हो ।"

होली उनका पसंदीदा त्यौहार है और वह इसका भरपूर आनंद कैसे लेती हैं, इस बारें में बात करते हुए श्रद्दा ने बताया कि, फ़िल्म ये जवानी है दीवानी का गाना 'बलम पिचकारी' उनका पसंदीदा गाना है और होली की स्वादिष्ट मीठाई जलेबी है । पिछले कुछ वर्षों में होली खेलने के अपने अनुभव पर टिप्पणी करते हुए, श्रद्दा ने बताया कि, , "होली हमेशा से मेरे और मेरे परिवार के लिए एक विशेष समय रहा है । हर कोई उस

दिन एक साथ पूरे मरिवार के साथ, लजीज भोजन और सबके साथ उस समय का आनंद उठाता है ।"