आलिया भट्ट आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही है । आलिया भट्ट ने बेहद कम समय में अपनी प्रतिभा को साबित कर दिया और आज के दौर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री में शुमार हो गई । आलिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से की थी और अब आलिया भट्ट बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता की गारंटी बन चुकी है । अपने जन्मदिन के दिन आलिया बुल्गारिया में अपनी आगामी फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रही हैं इसलिए वह अपना जन्मदिन इस बार रणबीर कपूर और अपनी फ़िल्म की टीम के साथ मनाएंग़ी । आलिया के जन्मदिन को खास बनाने के लिए रणबीर और फ़िल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक खास प्लान बनाया है ।

अपने जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने दिखाया पना राज़ी लुक
अपने इस खास दिन पर आलिया ने अपने फ़ैंस को एक खास गिफ़्ट दिया । आलिया ने इंस्टा पर अपनी फ़िल्म राजी का फ़र्स्ट लुक शेयर किया । इसे शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ‘फिल्में मेरे लिए सिर्फ जीने का साधन नहीं है बल्कि मेरे फिल्मों में काम करने से मुझे लगता है कि मैं जी रही हूं । इस वजह से अपने 25वें जन्मदिन पर मैंने अपनी फिल्म राजी के 25वें दिन की शूटिंग से 2 तस्वीरें चुनी हैं । इसके साथ ही इस फिल्म का ट्रेलर भी आज से 25 दिन बाद यानि 9 अप्रैल को रिलीज होने वाला है ।’

आपको बता दें कि इस फ़िल्म में आलिया अहम भूमिका निभा रही है । इस फ़िल्म में आलिया पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रही है । यह फ़िल्म हरिंदर सिक्का द्वारा लिखी गई किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है । इस फ़िल्म की हाल ही में रिलीज हुई फ़ोटो में आलिया काफ़ी वास्तविक सी लग रहीं है । पहली तस्वीर में जहां आलिया अपने को-स्टार के साथ गंभीर बातचीत कर रही है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह बुर्के में नजर आ रही है ।
यह भी पढ़ें : OMG! आलिया भट्ट के लिए परेशानी बनें बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह
आलिया अभिनीत राजी इसी साल 11 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म का ट्रेलर आज से ठीक 25 दिन बाद रिलीज किया जाएगा ।
















