बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन निंसदेह एक मेहनती अभिने्ता हैं और एक शिष्ट पारिवारिक आदमी है । फ़िल्मों में गंभीर से दिखने वाले अजय देवगन का भी एक अतीत है जिसके बारें में निश्चितरूप से शायद ही कोई जानता होगा । अजय देवगन, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म रेड का प्रमोशन कर रहे हैं, ने अपने ऐसे अतीत से पर्दा हटाया जिसके बारें में किसी को भी नहीं पता था । अभिनेता ने कहा कि फ़िल्मों में आने से पहले वह काफ़ी गुंडागर्दी करते थे जिसकी वजह से वह दो बार जेल की हवा भी खा चुके हैं ।क्या आपको पता था कि अजय देवगन दो बार जेल जा चुके हैं ?

अजय देवगन ने कॉलेज के दिनों में की गुंडागर्दी

एक अखबार से बातचीत के दौरान, अजय ने हाल ही में अपने कॉलेज के दिनों के बारें में कुछ हैरतअंगेज खुलासे किए । उन्होंने बताया कि वह अपने कॉलेज के दिनों पूरे 'गुंडे' थे । और उन दिनों वह दो बार जेल भी जा चुके थे । हालांकि वह जानते थे कि यह गैर-कानूनी था, उन्होंने आगे बताया कि वह एक बार चुपचाप अपने पिता की बंदूक लेकर बाहर निकल गए थे ।

आपको बता दें कि अज इलियाना के साथ दूसरी बार फ़िल्म में नजर आएंगे । इससे पहले दोनों की जोड़ी बादशाहो में नजर आई थी । रेड की बात करें तो, इस फ़िल्म में अजय उत्तरप्रदेश के आयकर अधिकारी की भूमिका निभा रहे है । इस फ़िल्म की कहानी असल जिंदगी की घटना पर आधारित है । फ़िल्म की कहानी देश के सबसे चर्चित आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है ।

गौरतलब है कि, अजय और इलियाना डिक्रूज की फ़िल्म रेड असल जिंदगी की घटना पर आधारित है । देश में चर्चित इनकम टैक्स वारदात पा बनी यह फ़िल्म गुलशन कुमार द्दारा प्रस्तुत, टी-सीरिज व पैनोरमा स्टूडियो द्दारा प्रोड्यूस यह फ़िल्म 16 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

यह भी पढ़ें : अजय देवगन करेंगे कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो 'फ़ैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' का श्रीगणेश ?

रेड के बाद, अजय इंद्र कुमार की आगामी फ़िल्म टोटल धमाल में नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।