यदि आप न्यू यॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हो और उस पर आप भारतीय हों, तो वहां लगे एक एड कैम्पेन के होर्डिंग्स पर हमारी खुद की प्रियंका चोपड़ा का चेहरा लगा देखकर आपको बहुत ज्यादा गर्व होगा । आपको बता दें कि ये कैम्पैन प्रियंका ने एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के लिए शूट किया है ।

एक अभिनेत्री के तौर पर भी प्रियंका चोपड़ा वहां धूम मचा रही है । भले ही उनकी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच को कुछ अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली हो लेकिन फ़िर भी उनके पास हॉलीवुड फ़िल्मों की लाइन लगी हुई है । प्रियंका जल्द ही अपनी आगामी रॉम-कॉम हॉलीवुड फ़िल्म इजंट इट रोमांटिक में नजर आएंगी । हॉलीवुड फ़िल्ममेकर टोड स्ट्रॉस-स्कुलसन के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में प्रियंका दो मुख्य महिला किरदारों में से एक होंगी । जहां रिबेल विल्सन एक मुख्य महिला किरदार का रोल अदा करेंगी वहीं प्रियंका अहम रोल निभाते हुए एक योगा इंस्ट्रक्टर का किरदार अदा करती हुई नजर आएंगी ।

क्योंकि फ़िल्म में प्रियंका योगा प्रशिक्षक बनीं हैं इसलिए उन्होंने अपनेने सिक्स एब्स बनाने का फ़ैसला किया । सूत्र के मुताबिक,"निस्संदेह उनका बहुत ही अच्छा फ़िजिक है और वह काफ़ी उत्साह से काम करती है । और निर्देशक का मानना है कि वह योग प्रशिक्षक के रूप में समझने के लिए योग्य है । लेकिन प्रियंका का मानना है कि उन्हें और भी बेहतर होने और दिखने की जरूरत है ।"

और इसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने जी तोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया है । कठिन वर्क आउट और सख्त डाइट को इन दिनों प्रियंका फ़ोलो कर रही हैं । और इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने भारत की अपनी आखिरी यात्रा के दौरान अपने सभी पसंदीदा भारतीय खाने को जी भरकर खा लिया ।