सैफ़ अली खान फ़िल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता में से एक हैं । अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले सैफ़ अली खान ने बॉलीवुड के तीनों खान, सलमान खान (हम साथ साथ हैं), शाहरुख खान (कल हो न हो) और आमिर खान (दिल चाहता है) के साथ ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी है । हाल ही में सैफ़ अली खान ने अपने को-स्टार सलमान खान के बारें में कहा कि वह तो शुरूआत से ही सुपरस्टार थे ।

सैफ़ अली खान की नजर में सलमान खान अपने पहले शॉट से ही सुपरस्टार बन गए

सैफ़ अली खान और सलमान खान हम साथ साथ हैं में भाई बने थे

हाल ही में इंडिया टुडे ई-कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान सैफ़ ने कहा कि, “सलमान इंस्टिंक्टिव सुपरस्टार रहे हैं । लोग उन्हें आज भी बेहद प्यार करते हैं । जब सलमान ने अपना पहला शॉट दिया था वह तभी से ही सुपरस्टार हैं । अब भी कुछ नहीं बदला है सिवाय कि उम्र के ।”

बता दें कि सैफ़ और सलमान साल 1999 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फ़िल्म हम साथ साथ हैं में भाई-भाई बने थे । सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में सैफ़ के अपोजिट करीना की बड़ी बहन यानी करिश्मा कपूर थी ।

यह भी पढ़ें : CONFIRMED! बंटी और बबली 2 में 'ठग' बनकर आ रहे हैं सैफ़ अली खान और रानी मुखर्जी

वर्क फ़्रंट की बात करें तो इस साल की अभी तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में सैफ़ के अभिनय की खूब सराहना हुई । वह जल्द ही रानी मुखर्जी के साथ बंटी और बबली 2 में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे ।