दुनियाभर में कोरोनोवायरस के प्रकोप के मद्देनजर, इंडस्ट्री के प्रमुख नाम ने सकारात्मकता लाने और देशव्यापी पहल की दिशा में योगदान करने के लिए एकजुटता दिखाई हैं, ताकि महामारी के प्रसार को रोका जा सके । अक्षय कुमार और जैकी भगनानी मिलकर बॉलीवुड के अन्य कलाकारों की मदद से कोरोना महामारी के बीच एक खास एंथम लेकर आए हैं ‘मुस्कुराएगा इंडिया’ । अक्षय कुमार और जैकी भगनानी का यह खास एंथम रिलीज हो चुका है । मुश्किल की इस घड़ी में जनता के बीच उम्मीद और सकारात्मकता फैलाने की कोशिश करता एंथम ‘फ़िर मुस्कुराएगा इंडिया’ को जहां हर जगह से खूब सराहना मिल रही हैं वहीं अब इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्दारा भी सराहा गया है ।

अक्षय कुमार के एंथम को नरेंद्र मोदी ने भी सराहा
पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्षय और जैकी के एंथम ‘फ़िर मुस्कुराएगा इंडिया’ की तारीफ़ में ट्वीट करते हुए लिखा,"फिर मुस्कुराएगा इंडिया...फिर जीत जाएगा इंडिया...India will fight. India will win! od initiative by our film fraternity."
फिर मुस्कुराएगा इंडिया...
फिर जीत जाएगा इंडिया...
India will fight. India will win!
Good initiative by our film fraternity. https://t.co/utUGm9ObhI
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2020
जैकी भगनानी जिन्होंने इस भावपूर्ण गीत को हम सभी के सामने प्रस्तुत किया है उन्होंने पीएम मोदी को दिल से धन्यवाद दिया है ।
Respected PM @narendramodi Sir. I thank you with my heart full of gratitude for recognising our humble tribute.
जो साथ दे सारा इंडिया,
फिर मुस्कुराएगा इंडिया,
फिर जीत जाएगा इंडिया.@narendramodi @PMOIndia @akshaykumar https://t.co/oKLwAz86u7
— Jackky Bhagnani (@jackkybhagnani) April 7, 2020
जैकी भगनानी के म्यूजिक लेबल जे जस्ट म्यूजिक द्वारा क्यूरेट किया गया और प्रतिभाशाली विशाल मिश्रा की आवाज़ में "मुस्कुराएगा इंडिया" कोरोवायरस महामारी के खिलाफ जूझ रही भारत की एकजुटता की भावना का प्रतीक है। ‘फ़िर मुस्कुराएगा इंडिया’ कौशल किशोर द्वारा लिखत सार्थक गीत हैं । गाने को अक्षय की केप ऑफ गुड फिल्म्स और जैकी भगनानी द्वारा प्रस्तुत किया गया है ।
वीडियो में अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए, मनोरंजन की दुनिया से जाने-माने नाम अक्षय, टाइगर श्रॉफ, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, आयुष्मान खुराना, कियारा आडवाणी, राजकुमार राव, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अलाया एफ, रकुलप्रीत सिंह, शिखर धवन, अनन्या पांडे और जैकी भगनानी, इस विशेष एंथम में प्रेम और सकारात्मकता का संदेश फैलाने के लिए एक साथ आए हैं।
















