कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के कारण फ़िल्म और टीवी शोज सभी की शूटिंग बंद है यहां तक की सिनेमाघर भी बंद पड़े हैं । लॉकडाउन के कारण क्या आम आदमी और क्या सिलेब्स, हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है । लेकिन बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फ़ैंस से जुड़े हुए हैं । टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मौनी रॉय लॉकडाउन के दौर में अपने वेकेशन पीरियड को खूब याद कर रही हैं । अपने उन्हीं वेकेशन में से एक तस्वीर को मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है ।

मौनी रॉय मिस कर रही हैं अपनी बीच लाइफ़
शेयर की गई तस्वीर में मौनी ब्लू कलर की बिकिनी में सेल्फ़ी लेती हुई नजर आ रही हैं । ये कहना लाजिमीहै कि, ब्लू बिकनी में मौनी काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं । मौनी ने 5 तस्वीरें शेयर की है जो कि तीनों सेल्फी हैं । ये कहना गलत नहीं होगा कि, इस तस्वीर के जरिए मौनी अपनी बीच लाइफ़ को बहुत मिस करती हुई नजर आ रही हैं ।
View this post on Instagramalong the shining beach, or the rubble, or the dust ...(stories in my head to the rescue some days)
वर्क फ़्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साई-फ़ाई फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में ग्रे किरदार में नजर आएंगी ।
















