रणवीर सिंह फ़िल्ममेकर के लिए सफ़लता की वो चाबी बन गए हैं कि हर फ़िल्ममेकर उन्हें अब अपनी फ़िल्म में लेना चाहता है । रणवीर सिंह के सितारें इन दिनों बुलंदी पर हैं इसलिए तो वह जिस फ़िल्म में हाथ डालते हैं वो ब्लॉकबस्टर बन जाती है । और इसकी सिर्फ़ एक ही वजह है रणवीर सिंह की दमदार परफ़ोरमेंस, जो न केवल समीक्षकों बल्कि दर्शकों को भी भा जाती है । हाल ही में संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ नजर आए रणवीर सिंह को उनके अलाउद्दीन खिलजी के क्रूर किरदार से खूब वाहवाही मिली ।

रणवीर सिंह के बेहतरीन प्रतिभाकौशल के लिए मिला उन्हें ये पुरस्कार
रणवीर न बेहतरीन प्रतिभाकौशल के धनी बल्कि अपने काम के प्रति काफ़ी निष्ठावान भी है । हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म गली बॉय की शूटिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने फ़िल्म की शूटिंग नहीं रोकी और अभी तक जारी । शायद यही बात रणावीर को औरों से अलग बनाती है । इसलिए हाल ही में आयोजित हुए सीएनबीसी टीवी 18 बिजनेसस लीडर अवॉर्ड्स में रणवीर को एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ़ द ईयर, का पुरस्कार प्रदान किया ।

इस पुरस्कार को पाकर रणवीर ने विनिंग पोज दिया और सोशल मीडिया पर इसकी फ़ोटो पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की । रणवीर ने इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, “Yes!!! Won the ENTERTAINMENT LEADER OF THE YEAR award ?? at the CNBC TV18 India Business Leader Awards #anotherone #khilji #padmaavat …. it just keeps getting better!!! #CNBCTV18IBLA #LeadersOfChange @CNBCTV18News”.
यह भी पढ़ें : AIB विवाद रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा
फ़िल्मों की बात करें तो, रणवीर इन दिनों जोया अख्तर की आगामी फ़िल्म गली बॉय की शूटिंग में व्यस्त है । इसके बाद वह रोहित शेट्टी की आगामी फ़िल्म सिम्बा में नजर आएंगे । और इस फ़िल्म के बाद वाह क्रिकेट के पहले विश्वकप पर बनी फ़िल्म 83 की तैयारी शुरू करेंग़े ।

















