प्रभास और श्रुति हासन अभिनीत फ़िल्म सालार का आज एक नया पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें जगपति बाबू को राजामनार के किरदार में दिखाया गया है, एक ऐसा किरदार जो फिल्म में सबसे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में से एक है । सालार होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित एक मास, एक्शन, एडवेंचर फ़िल्म है ।

प्रभास की एक्शन एडवेंचर सालार के नए पोस्टर में सामने आया जगपति बाबू का ‘राजमनार’ किरदार

सालार से जगपति बाबू का किरदार

केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 के निर्माता और निर्देशक की ओर से सालार नाम की एक और लार्जर देन लाइफ फ़िल्म लाये है । केजीएफ सीरीज के बाद, निर्देशक प्रशांत नील और होम्बले फिल्म्स के बीच यह तीसरा सहयोग होगा। शूट का 20% स्टोन में शूट सेट किया गया है और शेष भाग फरवरी 2022 तक पूरा किया जाना है। इस साल के अंत तक एक नई रिलीज की तारीख दिए जाने की उम्मीद है।

पोस्टर के बारे में बोलते हुए, निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा, “हम सालार को दुनिया के सामने पेश करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते! सालार के नए पोस्टर को सामने लाने के पीछे का विचार इमेजरी में देखे गए किरदार के बारे में अधिक जिज्ञासा पैदा करना है। अभी हम केवल इतना बता सकते हैं कि यह किरदार फिल्म के टर्निंग पॉइंट को बड़े पैमाने पर चिह्नित करने वाला है ।”

निर्देशक प्रशांत नील ने कहा, “सालार की शूटिंग के आगे बढ़ने पर और किरदार सामने आएंगे।”