बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जो कि अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं, किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती है । कभी अपनी उलपब्धि को लेकर तो कभी अपनी फ़ोटोज को लेकर । और इस बार प्रियंका चोपड़ा अपनी बिकिनी पिक्चर्स को लेकर सोशल मीडिया छाई हुई है । प्रियंका इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं और इस दौरान उनका बिकिनी लुक सामने आया जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है ।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 'जेठानी' सोफ़ी टर्नर के साथ बिकिनी में दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

प्रियंका चोपड़ा का बिकिनी लुक

स्विमसूट में नजर आ रही प्रियंका के साथ उनकी जेठानी सोफी टर्नर भी स्विमवियर में नजर आ रही है । ब्राउन कलर के मोनोकिनी स्विमिंग सूट में प्रियंका का सेक्सी फ़िगर किसी को भी मदहोश कर सकता है । प्रियंका की वायरल हो रही इन तस्वीरों में वह अपनी जेठानी के साथ पूल पार्टी एन्जॉय करती दिख रही हैं ।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 'जेठानी' सोफ़ी टर्नर के साथ बिकिनी में दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

बता दें, इन दिनों प्रियंका अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मियामी पहुंची हैं । प्रियंका के साथ उनकी जेठानी सोफी टर्नर भी हरे रंग की बिकिनी में बहुत हॉट नजर आई । इसके अलावा प्रियंका और जे-सिस्टर्स ने मिलकर शॉपिंग का भी लुत्फ़ उठाया ।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी 'जेठानी' सोफ़ी टर्नर के साथ बिकिनी में दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

यह भी पढ़ें : PHOTO: प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे वेकेशन में दिखाया हॉट बिकिनी अवतार

हाल ही में पिछले महीने प्रियंका ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया । इस दौरान प्रियंका की कई तस्वीर सामने आईं थी । इतना ही नहीं प्रियंका अपनी सिगरेट पीते हुए वाली तस्वीरों को लेकर बहुत ट्रोल हुई थी । इस दौरान उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस भी सिगार पीते हुए नजर आए ।