बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा भले ही फ़िल्मों से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिवनैस उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है । फ़िटनेस फ़्रीक पूजा बत्रा भी हर किसी की तरह कोरोनाकाल में सेल्फ़ आइसोलेशन में है । कोरोना की वजह से सब कुछ थम सा गया है और लोगों की प्लानिंग भी बेकार हो गई है । कोरोना की वजह से लोगों के समर प्लान्स पर पानी फ़िर गया है । हर किसी की तरह कोरोना ने पूजा बत्रा के समर प्लानस को भी फ़ेल कर दिया ।

पूजा बत्रा का सच्चाई से सामना
दरअसल, पूजा ने अपने समर प्लान्स के फ़ेल होने की बात अपने इंस्टाग्राम के जरिए समझाई । पूजा ने अपने समर प्लान्स की एक फ़नी तस्वीर पोस्ट की जो ‘expectation vs reality’ से संबंधित है । उम्मीद और हकीकत दर्शाती इस पोस्ट में पूजा दो अलग-अलग रूप में नजर आ रही है । पूजा ने अपनी दो फोटो का कोलाज बनाकर शेयर किया है । एक तस्वीर में वह पूल साइड बिकिनी पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वे घर पर अकेली अपने ख्यालों में खोई हुई दिख रही है । एक फोटो के ऊपर लिखा है 2020 में समर का प्लान और दूसरी फोटो के ऊपर लिखा है कि वास्तव स्थिति ऐसी है । पूजा का ये फ़नी पोस्ट फ़ैंस को खूब पसंद आ रहा है ।
पूजा ने अपने इस फ़नी पोस्ट को शेयर करते हुए फैंस से ये भी पूछा कि कौन-कौन इससे खुद को जुड़ा महसूस कर रहा है या फिर उनके साथ भी ऐसा ही हुआ है । बता दें कि पूजा बत्रा ने बीते साल जुलाई में नवाब शाह से एक निजी समारोह में शादी रचाई थी ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पूजा ने विरासत, हसीना मान जाएगी, नायक, दिल ने फिर याद किया जैसी फिल्मों में काम किया है । वहीं नवाब शाह ने मुसाफिर, लक्ष्य, डॉन 2, भाग मिल्खा भाग और दिलवाले जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है ।
यह भी पढ़ें : पूजा बत्रा ने अपने बॉयफ़्रेंड नवाब शाह से रचाई 'सीक्रेट' शादी, दिखाया अपना बोल्ड लुक
















