बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इस वर्ष सिंगापुर स्थित मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में आईफा पुरस्कार अनुभव में अपनी भव्य मौजूदगी दर्ज कराएंगी । जी हां, अब काजोल का भी मोम का पुतला बनने जा रहा है । पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है । इस म्यूजियम में आने वाले मेहमान खुद को बॉलीवुड के प्रतिष्टित पुरस्कार समारोह के ग्लैमरस माहौल में पहुंचा सकते हैं । इतना ही नहीं मेहमान स्टार के मोम के पुतले के बगल में खड़े होकर सेल्फ़ी भी क्लिक कर सकते है ।

काजोल बनीं 7वीं बॉलीवुड स्टार
काजोल 90 के दशक की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक है । हिंदी सिनेमा में वह अपनी बेमिसाल अदायगी से जानी जाति है । वह मैडम तुसाद सिंगापुर में इंटरैक्टिव पुरस्कार क्षेत्र में शामिल होने वाली 7वीं बॉलीवुड स्टार होंगी ।
काजोल ने कहा, "मेरी मोम की मूर्ति के लिए यह एक अविश्वसनीय प्रक्रिया थी । इसे मापने और सभी विवरण प्राप्त करने के लिए लगभग 4 घंटे लग गए । यह जानकर अच्छा लगा कि मोम की मूर्ति बनाने वाले कलाकार हर बारिकी पर ध्यान दे रहे है । मैं सिंगापुर में अपने मोम के पुतले को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं ।''
म्यूजियम की टीम के कुछ सदस्य पहले ही काजोल से उनके नाप और लुक व मोम के पुतले की स्टालिंग को लेकर मिल चुके हैं । 200 से अधिक माप लिया गया । टीम ने अभिनेत्री के बाल और आंखों के रंग का भी मिलान किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्टार के वास्तविक प्रमाण का प्रतिनिधित्व किया गया है ।
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड फ़िल्म में आने को तैयार काजोल, 24 जनवरी से करेंगी काम शुरू
मैडम तुसाद की सिंगापुर की महाप्रबंधक क्रेग कॉनर, सिंगापुर ने कहा, "काजोल एक बड़ी स्टार हैं । हम उनके साथ साझेदारी करने को लेकर बहुत गौरावान्वित हैं । अन्य बॉलीवुड सितारे के बीच उनकी शानदार उपस्थिति म्यूजियम की शान बढ़ाएगी ।''
बीते अप्रैल, मैडम तुसाद सिंगापुर ने आईफ़ा के साथ साझेदारी की शुरूआत की जिससे बॉलीवुड क्षेत्र आईफ़ा पुरस्कार अनुभव में बदल गया । सिंगापुर ने पहले आईफ़ा पुरस्कार अनुभव खोला, जो मेहमानों के बीच एक बड़ी सफलता है ।
फ़िल्मों की बात करें तो काजोल ने प्रदीप सरकार के लिए अपनी फ़िल्म एला की शूटिंग शुरू कर दी है । इस फ़िल्म में वह महत्वाकांक्षी गायिका का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी । आपको बता दें कि यह फ़िल्म एक गुजराती नाटक 'बेटा कागड़ो' का हिंदी रूपांतर है ।
















