शाहरुख खान की कमबैक फ़िल्म पठान का सभी को बेसब्री से इंतजार है । कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने पठान का ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट करते हुए अपने फ़र्स्ट लुक को भी शेयर किया था जिसके बाद से फ़ैंस के बीच फ़िल्म को लेकर प्रत्याशा और ज्यादा बढ़ गई है । और अब शाहरुख खान ने अपने पठान ने अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण का फ़र्स्ट लुक शेयर किया है । यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी पठान को वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है । इस फ़िल्म में शाहरुख, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे ।

पठान से दीपिका पादुकोण का इंटेंस लुक
मोशन पोस्टर के साथ दीपिका का फ़र्स्ट इंटेंस लुक शेयर किया है । इसमें दीपिका एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रही है । पोस्टर में दीपिका के माथे पर चोट और हाथ में बंदूक नजर आ रही है । इस पोस्टर में दीपिका काले रंग के टॉप और पैंट में नजर आ रही है । शाहरुख ने दीपिका के लुक को शेयर कर लिखा, “उसे तुम्हें मारने के लिए बुलेट की जरूरत नहीं । पेश है दीपिका पादुकोण पठान से ।”
Guns and grace galore. @deepikapadukone is all that and more!
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf | #6MonthsToPathaan pic.twitter.com/xQGu4ubiMj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 25, 2022
इससे पहले यशराज फ़िल्म्स ने 15 जून को शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर किंग खान का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर रिवील किया था ।
पठान शाहरुख खान की कमबैक फ़िल्म है जिसमें अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आएंगे । शाहरुख और दीपिका के अलावा पठान में जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे । फ़िल्म में जॉन अब्राहम निगेटिव किरदार में नजर आएंगे । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान को आदित्य चोपड़ा की यशराज फ़िल्म्स ने प्रोड्यूस किया है । यह फ़िल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी ।
















