
कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होती या कहें कभी नहीं मिटती । बॉलीवुड सेलिब्रिटी के कई सारे फ़ैन हैं जो अपने चहेते स्टार के बारें में जानने के लिए हर समय बेताब रहते हैं । और आजकल थ्रोबैक पिक्चर्स और वीडियो के माध्यम से अपने चहेते स्टार के बारें जानना आसान हो गया है । क्योंकि उन पुरानी फ़ोटो में हमें अपने चहेते स्टार के बीते हुए दिनों के बारें में जानने का मौका मिलता है साथ ही ये जानने का मौका मिलता है कि फ़िल्मों में आने से पहले वे कैसे दिखते थे और क्या करते थे ।
हम सभी जानते हैं कि कपूर परिवार कई दशकों से हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा है और फ़िल्मी दुनिया में कपूर खानदान का अतुल्य योगदान यादगार है । हर कोइ इस परिवार के बारें में जानने के लिए बेकरार रहता है । कपूर खानदान के पुराने वीडियो से लेकर फ़ोटो तक लोगों द्दारा खूब पसंद किए जाते हैं । इसलिए इसमें कोई हैरानी नहीं है कि अगर नन्ही करीना कपूर खान और नन्हे रणबीर कपूर का ये ओल्ड वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है ।
इस पुराने वीडियो में करीना कपूर खान, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर अपने दादा राजकपूर के जन्मदिन मनाया जा रहा है जिसमें अपने दादा पर रणबीर कपूर, करीना कपूर खान और रिद्धिमा कपूर अपना प्यार लुटा रही हैं । दरअसल, ये वीडियो सिमी ग्रेवाल के शो पर दिखाया गया था जब सिमी के शो पर करीना कपूर खान बतौर गेस्ट आईं थी । दादा राजकपूर के साथ करीना, रिद्धिमा और रणबीर का ये वीडियो हर किसी का दिल जीत लेगा और चेहरे पर एक मुस्कान ले आएगा ।
आज 2017 की बात करें तो, रणबीर कपूर और करीना कपूर खान हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री का एक
बड़ा नाम बन चुके हैं । उनकी फ़िल्मों की बात करें तो, रणबीर जल्द ही अनुराग बसु की फ़िल्म जग्गा जासूस में और संजय दत्त की बायोपिक में नजर आएंगे । वहीं करीना, सोनम कपूर अभिनित फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी ।
















